Sikandar Raza: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रनों से प्रोटियाज ने हराया। टूर्नामेंट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी हार भी रही। इस करीब हार के बाद, जिम्बाब्वे ने भी भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए हुंकार भर दी है।
भारत का जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को सामना चेन्नई में होना है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार मिली तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो सकते हैं। इस बीच जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी टीम भारत से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारत को हराने के लिए सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने अपनी टीम को बताया पूरी तरह तैयार

जिम्बाबे ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आखिरी बार 2024 में खेला था। हालांकि, यह भिड़ंत हरारे में हुई थी। भारतीय सरजमीं पर जिम्बाब्वे ने भारत का सामना आखिरी बार साल 2002 में वनडे फॉर्मेट में किया था, जब पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। हालांकि, टी20 में इन दोनों टीमों का सामना भारत में नहीं हुआ है।
हालांकि, इस चीज से कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) बिलकुल भी चिंतित नहीं हैं और यह भी कहा कि इसे वो बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं करेंगे। रजा ने यह भी कहा कि नतीजा भले ही उनकी टीम के पक्ष में न हो लेकिन यह भारतीय परिस्थतियों में ढलने की वजह से नहीं होगा।
सिकंदर रजा ने कहा,
“परिणाम चाहे जो भी हो, मुझे नहीं लगता कि इसका कारण यह होगा कि हम परिस्थितियों के अनुकूल नहीं ढल पाए। जिम्बाब्वे के लोग ऐसा नहीं सोचते और न ही हम ऐसा सोचते हैं। हम अभी वार्म-अप कर रहे हैं, फिर नेट प्रैक्टिस करेंगे। हम क्रिकेट का खूब अभ्यास करते हैं और देखते हैं। हममें से कुछ लोग यहां खेल चुके हैं और लेकिन काफी सारे प्लेयर्स को यहां खेलने का अनुभव नहीं भी है।”
सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने आगे कहा कि भारत में खेलने का अनुभव काम आ सकता है लेकिन सबसे अहम खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना है। उन्होंने कहा,
“छोटे मैदानों या ऐसी किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है, दोनों टीमों के लिए स्थिति वैसी ही रहेगी। हम जिम्बाब्वे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे हमें मैच जीतने में मदद मिलेगी।”
बता दें कि जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) का यह बयान वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले आया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी हार के बावजूद सिकंदर रजा का विश्वास कम नहीं हुआ है और उन्होंने गलतियों को सुधारकर पलटवार की बात कही है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे की करारी हार
सिकंदर रजा (Sikandar Raza) भले ही अच्छे प्रदर्शन का दावा करते नजर आए लेकिन जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। कैरेबियाई टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 254/6 का स्कोर बनाया, जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रन बनाकर ढेर हो गई। इस बड़ी हार से जिम्बाब्वे का नेट रन रेट काफी ख़राब हो गया है और भारत के खिलाफ हार मिली तो टूर्नामेंट में उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।