Sunil Gavaskar: कल, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर होने जा रही है। दोनों टीमें आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं। यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है और इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने काफी बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर ने ने बताया है कि भारतीय टीम को किस खिलाड़ी को हर हाल में खिलाना चाहिए।
Sunil Gavaskar ने दी अपनी राय

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि टीम इंडिया प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को मौका दे सकती है।
नामीबिया के खिलाफ हुए मैच का उदाहरण देते हुए गावस्कर ने कहा, “हमारे सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर पूरे नहीं किए, जबकि शिवम दुबे ने दो ओवर और हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर कराए। इससे संकेत मिलता है कि कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप की जगह ले सकते हैं।”
पिच और कॉम्बिनेशन को लेकर गावस्कर ने कही ये बात
इस समय कमेंट्रटर की भूमिका अदा कर रहे सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा, “श्रीलंका की पिचें स्पिनरों के लिए मददगार हैं और भारत का तीन स्पिनरों के साथ खेलने का इतिहास रहा है। मुझे उम्मीद है कि कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में कुलदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।”
76 साल के इस खिलाड़ी ने आगे कहा, “हार्दिक ने पहला ओवर किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि अर्शदीप पाकिस्तान के खिलाफ शायद नहीं खेलेंगे। वरुण चक्रवर्ती ने केवल दो ओवर फेंके और अगर उन्होंने अपने पूरे चार ओवर फेंके होते तो वह पांच या छह विकेट ले लेते। वरुण की सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी उसे गेंदबाजी करने के लिए कहा जाता है, वह विकेट लेता है। अक्षर पटेल ने तीन ओवर में दो विकेट लिए, यह अच्छा संकेत है।”
इस वजह से कुलदीप की हो सकती है एंट्री
बता दें कि आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मिलती है। स्लो पिच होने की वजह से स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। इस टी20 वर्ल्ड कप में इस मैदान में अब तक जितने भी मैच हुए हैं सब में स्पिनर्स कहर ढाते नजर आए हैं। इस वजह से भारत की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की भी एंट्री हो सकती है और इंडिया वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के साथ तीसरी स्पिनर के रूप में उन्हें इस्तेमाल कर सकती है।
कुलदीप ने अब तक 53 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 51 पारियों में 94 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकोनामी 6.99 और बेस्ट बोलिंग फिगर 17 रन देकर 5 विकेट है। पाकिस्तान टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप ने तीन मैचों में 8 विकेट चटका रखे हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 30 रन देकर चार विकेट है।
FAQs
कुलदीप यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने विकेट लिए हैं?
यह भी पढ़ें: अभिषेक-सुंदर की एंट्री, तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सामने आई भारत की प्लेइंग-11