Posted inICC T20 World Cup

नेपाल को 9 विकेट से हरा शान से सुपर-8 पहुंची वेस्टइंडीज, ग्रुप C से अब ये 2 टीमें क्वालीफाई

नेपाल को 9 विकेट से हरा शान से सुपर-8 में पहुंची West Indies, ग्रुप C से अब ये 2 टीमें क्वालीफाई

West Indies vs Nepal: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला ग्रुप सी में शामिल वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के जोरदार प्रदर्शन के सामने नेपाल की टीम बौनी साबित हुई और उसे 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस बड़ी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट के अगले राउंड में प्रवेश करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 20 ओवर में 133/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 134 के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में ही 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाजी के बावजूद दो खिलाड़ियों के दम पर नेपाल ने बनाया सम्मानजक स्कोर

नेपाल को 9 विकेट से हरा शान से सुपर-8 पहुंची West Indies, ग्रुप C से अब ये 2 टीमें क्वालीफाई

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत से ही सही साबित होता नजर आया। नेपाल के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते गए, जिसकी वजह से पावरप्ले में ही उसकी हालत खराब हो गई। नेपाल के ओपनर कुशल भुरतेल 1 और कप्तान रोहित पौडेल 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आसिफ शेख भी 10 रन बनाकर चलते बने।

आरिफ शेख ने 2 रन बनाए, जबकि लोकेश बाम 15 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह स्कोर 46/5 हो गया और फिर 73 के स्कोर पर गुलशन झा (11) भी चलते बने। हालांकि, गिरते विकेटों के बीच दीपेंद्र सिंह ऐरी ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक जड़ 47 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से नेपाल सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहा। दीपेंद्र के अलावा सोमपाल कामी ने भी 15 गेंदों में 25 रनों की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने वेस्टइंडीज को दिलाई बड़ी जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने अपना पहला विकेट 43 के स्कोर पर गंवाया, जो ब्रेंडन किंग के रूप गिरा, जिन्होंने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद कप्तान शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 91 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए अपनी टीम को 16वें ओवर में जीत दिला दी। होप ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए। वहीं, हेटमायर 32 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल की तरफ से एकमात्र विकेट लेने वाले गेंदबाज नंदन यादव रहे।

सुपर-8 के लिए वेस्टइंडीज ने किया क्वालीफाई, शेष एक स्थान के लिए इन दो टीमों के बीच टक्कर

नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत से ग्रुप सी से वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जगह बना ली है। कैरेबियाई टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते थे और नेपाल को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। अब वेस्टइंडीज के 3 मैचों में जीत से 6 अंक हो गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर 3 मैचों में 4 अंक के साथ इंग्लैंड और तीसरे स्थान पर 3 मैचों में 2 अंक के साथ स्कॉटलैंड मौजूद है। इटली की टीम 2 मैचों में 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है, जबकि अंतिम स्थान पर मौजूद नेपाल लगातार तीन हार से बाहर हो गया है।

ऐसे में सुपर-8 में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच टक्कर है। हालांकि, इंग्लैंड का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि उसे अपना आखिरी मैच इटली से खेलना है। वहीं, स्कॉटलैंड को अपना आखिरी मैच नेपाल से खेलना है। इंग्लैंड ने जीत हासिल की तो वो सीधे अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, अगर उसे हार मिली तो फिर स्कॉटलैंड की टीम अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

FAQs

वेस्टइंडीज ने नेपाल को कितने विकेट से हराया?
9 विकेट
ग्रुप सी से सुपर-8 में जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज के बाद, किन दो टीमों के बीच टक्कर है?
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड

यह भी पढ़ें: नेपाल को 8 विकेट से हरा शान से सुपर-8 में पहुंची वेस्टइंडीज, ग्रुप C से अब ये 2 टीमें क्वालीफाई

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!