Posted inICC T20 World Cup

2007 का T20 World Cup जीतने वाले खिलाड़ी अब कहाँ हैं और क्या कर रहे? जानें उनके बारें में सबकुछ

2007 का T20 World Cup जीतने वाले खिलाड़ी अब कहाँ हैं और क्या कर रहे? जानें उनके बारें में सबकुछ

T20 World Cup 2007: साल 2007 भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ लेकर आया, जब युवा खिलाड़ियों से सजी India की टीम ने ICC T20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरी क्रिकेट दुनिया को चौंका दिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट में निडर सोच और आक्रामक खेल की शुरुआत का संकेत भी थी।

दक्षिण अफ्रीका में खेले गए T20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को मात दी। फाइनल में पाकिस्तान पर मिली जीत आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिनी जाती है। करीब दो दशक बाद उस ऐतिहासिक टीम के खिलाड़ी अब अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

2007 T20 World Cup विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी अब कहाँ हैं और क्या कर रहे हैं?

2007 का T20 World Cup जीतने वाले खिलाड़ी अब कहाँ हैं और क्या कर रहे? जानें उनके बारें में सबकुछ

1. एमएस धोनी (कप्तान)

भारत को पहला T20 World Cup दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2019 के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला, लेकिन IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अभी भी एक खिलाड़ी के रूप में जुड़े हैं। माना जा रहा है कि आगामी आईपीएल सीजन धोनी का आखिरी हो सकता है।

2. युवराज सिंह (उपकप्तान)

2007 में T20 World Cup में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाकर इतिहास रचने वाले युवराज सिंह ने 2019 में संन्यास लिया। कैंसर से जूझने के बाद वापसी करने वाले युवराज फिलहाल लेजेंड्स लीग क्रिकेट, युवा खिलाड़ियों की कोचिंग और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।

3. रोहित शर्मा

2007 T20 World Cup जीतने वाली टीम के सदस्य रहे रोहित शर्मा बाद में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हुए। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की और कई ICC टूर्नामेंट्स में टीम का नेतृत्व किया। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2 आईसीसी के ख़िताब जीते। फिलहाल रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं।

4. गौतम गंभीर

फाइनल समेत कई अहम मुकाबलों में निर्णायक भूमिका निभाने वाले गंभीर क्रिकेट के बाद राजनीति में उतरे। इसके साथ ही वे IPL में मेंटर और कोचिंग भूमिका में भी नजर आए। हालांकि, मौजूदा समय में गंभीर हेड कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ हैं।

5. वीरेंदर सहवाग

अपने विस्फोटक अंदाज़ के लिए मशहूर सहवाग ने 2015 में संन्यास लिया। फिलहाल वे कमेंट्री, क्रिकेट विश्लेषण और सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़े रहते हैं।

6. हरभजन सिंह

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह संन्यास के बाद राजनीति और कमेंट्री दोनों से जुड़े। वे क्रिकेट शो, डिबेट और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी राय रखते नजर आते हैं।

7. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद IPL में मेंटर और बल्लेबाज़ी कोच की भूमिका निभाई। साथ ही वे एक सफल कमेंटेटर के रूप में भी पहचान बना चुके हैं।

8. रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट से संन्यास के बाद कमेंट्री और लेजेंड्स लीग क्रिकेट का रुख किया। वे घरेलू और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट के अनुभव को साझा करते रहते हैं।

9. युसूफ पठान

T20 World Cup में ओपनर के रूप में पारी शुरुआत करने वाले यूसुफ पठान अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते थे। संन्यास के बाद वे लेजेंड्स क्रिकेट, इंटरव्यू और क्रिकेट एनालिसिस से जुड़े हुए हैं।

10. इरफ़ान पठान

2007 T20 World Cup में इरफ़ान पठान भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे, हालांकि उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद वे टीम के अनुभव और बैलेंस का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इरफान ने खुद को क्रिकेट कमेंट्री और विश्लेषण में स्थापित किया। वे अंतरराष्ट्रीय मैचों में कमेंटेटर के तौर पर नियमित रूप से सुनाई देते हैं और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन भी देते हैं।

11. एस श्रीसंत

भारत को T20 World Cup का खिताब जिताने में पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक़ का कैच पकड़ने वाले एस श्रीसंथ को कैसे भुलाया जा सकता है। श्रीसंत विवादों के बाद लेजेंड्स लीग क्रिकेट और मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

12. जोगिंदर शर्मा

फाइनल का निर्णायक ओवर डालने वाले जोगिंदर शर्मा अब क्रिकेट से दूर हैं और हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं।

13. आरपी सिंह

2007 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल आरपी सिंह कमेंट्री और घरेलू क्रिकेट विकास से जुड़े रहे। वहीं, मौजूदा समय में वो सीनियर चयन समिति का हिस्सा हैं।

14. अजीत अगरकर

अजीत अगरकर क्रिकेट से संन्यास के बाद अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए लेकिन फिलहाल वो टीम इंडिया की चयन समिति के मुख्य अध्यक्ष हैं।

15. पियूष चावला

2007 में सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल चावला हाल के वर्षों में संन्यास लेकर कोचिंग और कमेंट्री की ओर बढ़ चुके हैं।

FAQs

2007 T20 World Cup में टीम इंडिया का कप्तान कौन था?
एमएस धोनी
भारत ने फाइनल में किस टीम को हराकर खिताब जीता था?
पाकिस्तान

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd ODI MATCH PREDICTION: न्यूजीलैंड लेगी बदला या इंडिया फिर मारेगी बाजी? जाने क्या होगा पहली इनिंग का स्कोर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!