Posted inICC T20 World Cup

किस देश से भिड़ेगी टीम इंडिया? टी20 वर्ल्ड कप के बाद का पूरा शेड्यूल आज ही देखें

Which country will Team India face? Check out the full schedule after the T20 World Cup today.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय क्रिकेट टीम एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए आगे बढ़ रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन भी बन सकती है।

हालांकि फाइनल 8 मार्च को होगा और तभी पता चलेगा कि कौन टीम चैंपियन बनेगी। लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए कि इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम को किन-किन टीमों से मुकाबला खेलने हैं। यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद भारत के शेड्यूल पर नजर डाल दीजिए।

जुलाई से शुरू होगा Team India का नया सफर

Team India
Team India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) सबसे पहले हमें जून के महीने में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। अगस्त में टीम इंडिया हमें श्रीलंका दौरे पर दिखाई देगी। इस दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल के अंदर भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सितंबर में इंडियन टीम अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैच खेलते दिखाई देगी।

इसके बाद टीम इंडिया (Team India) सितंबर-अक्टूबर के दौरान ही वेस्टइंडीज के साथ घर पर तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी और यह दौरा काफी ज्यादा अहम रहेगा, क्योंकि इस दौरान इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते नजर आएगी।

साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) एक बार फिर श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ भिड़ेगी। इस दौरान भारत में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद साल 2027 में भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी-फरवरी के दौरान अपनी आर्क राइवल ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलते नजर आएगी।

यह टेस्ट सीरीज इंडिया में होगी और इसके बाद फिर आईपीएल 2027 की शुरुआत हो जाएगी। मालूम हो कि बीसीसीआई ने फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत अब तक सिर्फ 2027 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का ही शेड्यूल जारी किया है। इसके बाद आईपीएल होगा और फिर हमें अगला शेड्यूल दिखाई देगा। ज्ञात हो कि साल 2027 में ही भारत 50 ओवर वर्ल्ड कप भी खेलते नजर आ सकती है।

यह भी पढ़ें: जेपी डुमिनी ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम, पाकिस्तान-इंग्लैंड को नहीं दी जगह

टीम इंडिया के आगमी मैचों का शेड्यूल

  • जून 2026 – vs अफ़गानिस्तान – 1 टेस्ट, 3 ODIs (Home)
  • जुलाई 2026 – vs इंग्लैंड – 3 ODIs, 5 T20Is (Away)
  • अगस्त 2026 – vs श्रीलंका – 2 टेस्ट (WTC 2025-27) (Away)
  • सितंबर 2026 – vs अफ़गानिस्तान – 3 T20Is (Away)
  • सितंबर-अक्टूबर 2026 – vs वेस्ट इंडीज़ – 3 ODIs, 5 T20Is (Home)
  • अक्टूबर-नवंबर 2026 – vs न्यूज़ीलैंड – 2 टेस्ट (WTC 2025-27), 3 ODIs, 5 T20Is (Away)
  • दिसंबर 2026 – vs श्रीलंका – 3 ODIs, 3 T20Is (Home)
  • जनवरी-फरवरी 2027 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 5 टेस्ट (Home)

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
8 मार्च

यह भी पढ़ें: एक नहीं दो बार भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 15 फरवरी के बाद नई तारीख भी आई सामने

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!