Team India: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी और फिर बोलिंग का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इंडिया ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ सात रनों से जीत अर्जित की। इधर इंडिया ने जीत अर्जित की उधर भारत के पड़ोसी देश का हेड कोच बदल गया।
इस टीम का बदला हेड कोच
बता दें कि श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच बदल चुका है। ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी जेमी सिडन्स (Jamie Siddons) श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने हैं। उन्होंने रुमेश रत्नायके को रिप्लेस किया है।
मालूम हो कि रुमेश रत्नायके की कोचिंग में चमारी अथापथ्थु की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम ने 2024 में खिताब जीतने के प्रबल दावेदार भारत को हराकर अपना पहला एशिया कप टी20 जीता था। रुमेश रत्नायके ने फरवरी 2023 से टीम को संभाला था।
एक साल के लिए बने हैं हेड कोच

दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने जेमी सिडन्स को श्रीलंकाई महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है और उनका कार्यकाल 16 मार्च, 2026 से शुरू होगा, जोकि सिर्फ एक साल का रहने वाला है। हां, अगर वो टीम को इस दौरान नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल रहे तो शायद टीम हमें आगे भी कोचिंग करते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में हार के बाद अफ्रीका के हेड कोच ने खोली टीम की पोल, बताया क्यों हारी वो मैच?
कई टीमों का रह चुके हैं हिस्सा Jamie Siddons
बताते चलें कि जेमी सिडन्स इससे पहले साल 2007 से 2011 तक बांग्लादेश मेंस टीम के हेड कोच के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्हें कोचिंग में लेवल 3 की योग्यता प्राप्त है और वो 2015 से 2020 तक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। इस दौरान बीच में 2011 से 2015 तक वो न्यूजीलैंड के वेलिंगटन फायरबर्ड्स में हेड कोच रहे थे।
61 साल के सिडन्स का मुख्य लक्ष्य जून में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका महिला टीम को चैंपियन बनाने का रहने वाला है और वो जल्द इसकी तैयारियां शुरू कर देंगे। हालांकि सबसे पहले वो अप्रैल-मई 2026 में होने वाले बांग्लादेश दौरे के दौरान श्रीलंका टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते दिखाई देंगे।
🚨 James Sidhons Appointed Head Coach of Sri Lanka Women Ahead of Bangladesh Tour 🇱🇰🏏
Jamie Siddons has been appointed as the new head coach of the Sri Lanka women’s national cricket team, ahead of their upcoming tour of Bangladesh. 🇧🇩
The experienced Australian 🇦🇺 coach… pic.twitter.com/w3rLnFQvoX
— The Cricket🏏Village 🇬🇧🇵🇰🇦🇺🇮🇳🇿🇦🇧🇩🇱🇰 (@MSohailAfzal10) March 5, 2026