Posted inICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में लियोनल मेसी का सपोर्ट किसे? भारत-न्यूजीलैंड में इस टीम का लिया नाम

Who will Lionel Messi support in the 2026 T20 World Cup final? This team has been named in the India-New Zealand match.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026 Final) फाइनल मुकाबले में आज शाम 7:00 बजे से भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टक्कर होने जा रही है। दोनों ही टीमों के फैंस दोनों टीमों को भरपूर सपोर्ट कर रहे हैं और दोनों कप्तानों की ओर से भी बयान-बाजी तेज हो चुकी है।

हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव काफी कॉन्फिडेंट दिख रहे थे कि उनकी टीम ट्रॉफी जीतेगी। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान भी कॉन्फिडेंट थे और उन्होंने कहा कि अगर कुछ दिल टूटे हैं तो इससे उन्हें कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। यानी कि अगर इंडिया हारती है तो उसे उनसे कोई लेना देना नहीं है।

हालांकि इन्हीं सब चीजों के बीच अब फुटबॉल के सबसे बड़े नाम लियोनेल मेस्सी की इस राइवलरी में एंट्री हो गई है। फाइनल मुकाबले के लिए लियोनेल मेस्सी का भी सपोर्ट आ गया है। तो आइए जान लेते हैं कि वो किस टीम को सपोर्ट कर रहे हैं।

पहली बार हो रही है फाइनल में दोनों टीम की टक्कर

India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final
India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final

वैसे तो भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ओवरऑल अलग-अलग फॉर्मेट में कई बार एक दूसरे के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले खेल चुकी हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री (T20 World Cup) में पहली बार दोनों टीमें नॉकआउट मैच खेलने वाली हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल दोनों टीमों के बीच उनका पहला जबकि भारत का चौथा और न्यूजीलैंड का ओवरऑल दूसरा फाइनल होने वाला है।

अगर न्यूज़ीलैंड मैच जीत जाती है तो यह उसकी पहली ट्रॉफी होगी। वहीं अगर इंडिया जीतती तो वो उसकी तीसरी ट्रॉफी होगी। हालांकि ट्रॉफी कौन जीतेगा इसका पता तो शाम में ही चलेगा। लेकिन किसका फैन बेस ज्यादा नजर आ रहा है यह पता चल चुका है।

इस टीम को Lionel Messi ने किया सपोर्ट

बता दें कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम की किट स्पॉन्सर एडीडास है और एडीडास इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) भारतीय जर्सी में नजर आ रहे हैं। यानी वो इस फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे हैं। मालूम हो कि कुछ समय पहले वो भारत दौरे पर भी आए थे। इस दौरान वो भारत के अलग-अलग स्टेडियमों में पहुंचे और वहां पर फैंस से मिले।

एडीडास इंडिया ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, “वर्ल्ड चैंपियन पर तीन धारियां अच्छी लगती हैं। चलो टीम इंडिया #YouGotThis #T20WorldCup”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by adidas India (@adidasindia)

इस टीम के जीतने के आसार

भले ही भारत के घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की चैंपियन न्यूज़ीलैंड बन सकती है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन बार टक्कर हुई है और इन तीनों ही बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। यही नहीं बल्कि अहमदाबाद में खेले भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते कुछ मुकाबले गंवा दिए हैं।

2023 वर्ल्ड कप फाइनल और हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच भारत ने इसी स्टेडियम में खेला और इस दौरान उसे हार का सामना करना पड़ा। यही कारण है कि न्यूजीलैंड के चैंपियन बनने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि उम्मीद है कि इंडिया जीते।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल किन दो टीमों के बीच होगा?

भारत और न्यूज़ीलैंड

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन एक नहीं आए 3 संन्यास, अब कभी खेलते नजर नहीं आएंगे ये तीनों खिलाड़ी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!