Posted inICC T20 World Cup

अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में क्यों हो रहे फ्लॉप? इरफ़ान पठान ने बताई असली वजह

Abhishek Sharma बल्लेबाजी में क्यों हो रहे फ्लॉप? इरफ़ान पठान ने बताई असली वजह

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का तूफ़ान नहीं देखने को मिला है। तूफ़ान तो छोड़िए, अभिषेक अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं, जबकि वो तीन मैच खेल चुके हैं। बाएं हाथ का ओपनर लगातार तीन मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहा और डक की हैट्रिक बना चुका है।

हालांकि, भारतीय टीम और फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बल्ला सुपर-8 में चलेगा, जिसमें टीम इंडिया का पहला मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से है। इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफ़ान पठान ने ऑफ स्पिन के खिलाफ अभिषेक के संघर्ष पर बात की है।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष की इरफ़ान पठान ने बताई अहम वजह

Abhishek Sharma बल्लेबाजी में क्यों हो रहे फ्लॉप? इरफ़ान पठान ने बताई असली वजह

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को यूएसए के खिलाफ तेज गेंदबाज अली खान ने आउट किया था लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सलमान अली आघा ने चलता किया,जो एक ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। वहीं, अगले मैच में नीदरलैंड के ऑफ स्पिनर ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। इरफ़ान पठान ने ऑफ स्पिन के खिलाफ अभिषेक के असफल होने के पीछे शॉट सिलेक्शन को जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि वो आड़ा मारने का प्रयास कर रहे हैं।

जियोस्टार पर चर्चा के दौरान, इरफ़ान पठान ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर कहा:

“अभिषेक शर्मा ऑफ स्पिनर्स के हाथों आउट हो रहे हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी ऑफ स्पिनरों ने उन्हें पवेलियन भेजा था। समस्या उनके शॉट चयन में है। उनका बल्ला ऊंचे कोण से नीचे आता है, और वे सीधे शॉट मारने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वे विकेट के आर-पार खेलने की कोशिश कर रहे हैं। यही चीज उन्हें मुश्किल में डाल रही है। वह जगह बनाने के लिए अपना अगला पैर हटा लेते हैं लेकिन गेंदबाज उन्हें रूम नहीं दे रहे हैं। वे करीब नहीं, बल्कि दूर गेंदें फेंक रहे हैं।”

इरफ़ान ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा:

“ये वो गेंदें नहीं हैं जिन पर ड्राइव किया जा सके। ये ऐसी गेंदें हैं जिन पर या तो आप एक रन ले सकते हैं या फिर अगर आप अपनी लय बनाए रखें तो एक बाउंस पर चौके लगा सकते हैं। सलमान अली आघा और आर्यन दत्त ने उन्हें यही गेंदें फेंकी थीं। दक्षिण अफ्रीका भी यही करेगा। उनके बल्ले का एंगल सही आ रहा है, जो उनके लिए स्वाभाविक है। उन्हें इसे बदलने की जरूरत नहीं है। अगर उन्होंने अभी इसे बदलने की कोशिश की तो गड़बड़ हो जाएगी। उन्होंने रन नहीं बनाए हैं। सबसे पहले, एक रन लें, अपना खाता खोलें। स्पिनर के आने की उम्मीद करें, दूसरे छोर पर जाएं और तेज गेंदबाजों को निशाना बनाएं। जब मार्करम उन्हें गेंदबाजी करने आएं, तो उन्हें पहली ही गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं है।”

इस तरह इरफ़ान पठान ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ऑफ स्पिन के खिलाफ थोड़ा सा धैर्य की सलाह दी है। दक्षिण अफ्रीका के पास ऑफ स्पिनर के रूप में खुद कप्तान एडेन मार्करम मौजूद हैं और वो निश्चित रूप से शुरुआत में ही अभिषेक को टेस्ट करना चाहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के बल्ले से कितने रन आए हैं?
ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कितनी बार आउट हो चुके हैं?
दो बार

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के लिए नहीं जाएगी भारत की मजबूत टीम, कुछ ऐसा होगा स्क्वाड, ऋतुराज (कप्तान), पाटीदार, वैभव, प्रियांश…..

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!