Team India Slow Batting Approach: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की बल्लेबाजी में अभी तक बेखौफ अप्रोच नजर नहीं आया है। इसको लेकर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद जवाब दिया। दुबे ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में दबाव होता है, इसी वजह से भारतीय बल्लेबाजों को अपना अप्रोच बदलना पड़ा है।
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले दावा किया जा रहा था कि भारत ग्रुप स्टेज में सहायक टीमों का हाल खराब कर देगा और 300 का स्कोर भी देखने को मिल सकता है लेकिन अभी तक टीम इंडिया 250 का स्कोर भी नहीं बना पाई है। यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड सभी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज उस अंदाज में नहीं दिखे, जैसे वो टूर्नामेंट से पहले खेल रहे थे।
भारत के धीमे बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने सस्पेंस किया खत्म

नीदरलैंड के खिलाफ भारत की 17 रनों की जीत के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की अहमियत बहुत ज्यादा है और इसी वजह से टीम इंडिया को अपने बल्लेबाजी अप्रोच को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा, खासतौर पर जब शुरुआत में जल्दी विकेट गिर जाएं।
तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पिछले दो मैचों से सवालों के घेरे में रही है। नीदरलैंड के खिलाफ भी इन दोनों के बल्ले से तेजी से रन नहीं आए। हालांकि, शिवम दुबे (Shivam Dube) ने इसके लिए ओपनर अभिषेक शर्मा के विकेट को जिम्मेदार ठहराया, जो अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 3 डक बना चुके हैं। दुबे ने कहा,
“सर, ये वर्ल्ड कप है। खेल थोड़ा मुश्किल है, आसान नहीं। अगर हमें मनचाही शुरुआत नहीं मिलती, तो तिलक और सूर्या का खेल अलग होता है। वे हालात के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं। अगर हालात की मांग हो, तो उन्हें उसी हिसाब से बल्लेबाजी करनी पड़ती है। अगर किसी खास स्थिति में तिलक को बल्लेबाजी करनी हो, तो वो करते हैं, और सूर्या के बारे में तो मुझे कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम को सर्वश्रेष्ठ स्थिति तक पहुंचा सकते हैं।”
T20 क्रिकेट में दबाव संभालने की अहमियत का शिवम दुबे (Shivam Dube) ने किया जिक्र
शिवम दुबे (Shivam Dube) का मानना है कि टी20 क्रिकेट सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी का ही फॉर्मेट नहीं है। इसमें आप को दबाव संभालना भी आना चाहिए। आप शुरुआत में डॉट गेंदें खेल रहे हैं तो उसे कवर करने की भी काबिलियत होनी चाहिए। ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा,
“हां, जाहिर है, टी20 में डॉट बॉल खेलने पर दबाव तो आता ही है। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर, मुझे उस समय पता होता है कि अगर अभी मैं 10 गेंदों में दो रन पर हूं, लेकिन अगली पांच गेंदों में अगर मैं दो छक्के लगा दूं, तो यह कमी पूरी हो जाएगी।”
बता दें कि नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे (Shivam Dube) शुरुआत में संघर्ष करते नजर आए और एक समय उन्होंने 11 गेंदों पर 6 रन ही बनाए थे। हालांकि, इसके बाद दुबे ने अपना आक्रामक अवतार दिखाया और चौके-छक्कों की बारिश कर दी। दुबे ने 31 गेंदों में 212.90 की स्ट्राइक रेट से 66 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया 193/6 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 176/7 का ही स्कोर बना पाई।
FAQs
शिवम दुबे ने टीम इंडिया के बदले बल्लेबाजी अप्रोच के लिए किस चीज को जिम्मेदार ठहराया?
नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे ने कितने रनों की पारी खेली?
यह भी पढ़ें: भारत का दबदबा! ICC की नई बल्लेबाज़ टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे 4 इंडियन स्टार्स