Posted inICC T20 World Cup

WI vs ITA: शाई होप की दमदार पारी से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, टॉप किया अपना ग्रुप

WI vs ITA: शाई होप की दमदार पारी से West Indies ने इटली को 20 रन से हराया, टॉप किया अपना ग्रुप

West Indies vs Italy Group Match: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 37वां मैच ग्रुप सी में शामिल वेस्टइंडीज और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को कोई भी मौका नहीं दिया और 42 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

मुकाबले में वेस्टइंडीज (West Indies) ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 165/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इटली ने 18 ओवर में 123 का स्कोर बनाया। इस जीत से वेस्टइंडीज ने लगातार चौथा मुकाबला अपने नाम किया और ग्रुप सी में पहला स्थान हासिल करने में कामयाबी पाई।

शाई होप के अलावा वेस्टइंडीज (West Indies) के अन्य बल्लेबाज रहे फ्लॉप

WI vs ITA: शाई होप की दमदार पारी से West Indies ने इटली को 20 रन से हराया, टॉप किया अपना ग्रुप

इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पावरप्ले के पहले पांच ओवर के अंदर ही वेस्टइंडीज (West Indies) को दो बड़े झटके दिए। कैरेबियाई टीम को पहला झटका ओपनर ब्रेंडन किंग के रूप में लगा, जो 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, इसके बाद चौथे ओवर में शिमरोन हेटमायर भी चलते बने, जिन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया। हालांकि, इनके बीच कप्तान शाई होप जमे हुए थे और उन्होंने पावरप्ले के बाद 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

होप को तीसरे विकेट के लिए रोस्टन चेस का अच्छा साथ मिला और इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के करीब पहुंचाया लेकिन फिर 95 के स्कोर पर चेस आउट हो गए। आउट होने से पहले चेस ने 25 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद, होप भी चलते बने लेकिन उन्होंने 46 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली। आखिरी में शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 24 और मैथ्यू फोर्ड ने 8 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाकर पारी को अच्छे से समाप्त किया। इटली की तरफ से बेन मानेंटी और क्रिशन कलुगामेज ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।

वेस्टइंडीज(West Indies)  के गेंदबाजों ने इटली के बल्लेबाजों को किया धराशाई

इटली के बल्लेबाजों ने अपने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया था लेकिन वेस्टइंडीज (West Indies) के गेंदबाजों के सामने उनकी एक भी ना चली और कोई भी बल्लेबाज 30 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और उसने पावरप्ले में 37 रन बनाए लेकिन अपने 3 विकेट भी गंवा दिए।

पावरप्ले के बाद भी इटली के बल्लेबाजों द्वारा कोई खास प्रदर्शन नहीं देखने को मिला और एक के बाद एक विकेट गिरते गए, जिसके कारण टीम अपनी पारी के दो ओवर पहले ही आउट हो गई। इटली की तरफ से बेन मानेंटी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। वहीं, जेजे स्मिट के बल्ले से 24 रन आए। वेस्टइंडीज (West Indies) के लिए शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, मैथ्यू फोर्ड भी तीन विकेट लेने में सफल रहे।

ग्रुप सी से वेस्टइंडीज (West Indies) ने किया टॉप

इटली के खिलाफ मुकाबले से पहले पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दोनों के 6-6 अंक थे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्टइंडीज की टीम पहले स्थान पर थी। ऐसे में उसे अपनी पोजीशन को बरकरार रखने के लिए इटली को हराना जरूरी थी और उसने वैसा ही किया। इसी वजह से वेस्टइंडीज ने 4 मैचों में 8 अंक के साथ ग्रुप सी टॉप किया। वहीं, इंग्लैंड की टीम 4 मैचों में 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। इस गोरुप से यही दो टीम सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

FAQs

इटली को वेस्टइंडीज ने कितने रनों से हराया?
42 रन
ग्रुप सी में वेस्टइंडीज ने कितने अंक के साथ टॉप किया?
8

यह भी पढ़ें: शिवम दुबे ने धोनी को लेकर कही ऐसी बात, अब कोच गंभीर हो जाएंगे आगबबूला, बोले ‘सबकुछ माही भाई….’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!