WI vs SA: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मैच अब समाप्त हो चुका है और इस मैच को एकतरफा तरीके से साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जीत लिया है। अफ्रीका ने इस मैच को 9 विकेट के बड़े अंतर से अपने नाम किया है।
इस जीत से साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है और इंडिया की राह भी आसान कर दी है। तो आइए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
West Indies ने बनाए थे 176 रन
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका (WI vs SA) का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई और उसने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 176 ही बनाए।
इस टीम ने अपने 7 विकेट 83 के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। हालांकि अंत में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने बेहतरीन 89 रन की पार्टनरशिप कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस मैच के टॉप रन स्कोरर रोमारियो शेफर्ड रहे, जिन्होंने 37 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वहीं जेसन होल्डर ने चार चौके और तीन छक्के की मदद से 31 गेंद में 49 रन की पारी खेली।
9 विकेट रहते South Africa ने चेस कर लिया टारगेट

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इस मैच को 16.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। इस दौरान कप्तान एडेन मार्करम में नाबाद 46 गेंद में 7 चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
इस दौरान रयान रिकेल्टन के बल्ले से नाबाद 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन की पारी देखने को मिली। क्विंटन डि काक भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी 24 गेंद में चार चौके चार छक्के की मदद से 47 रन बनाए। विंडीज टीम के लिए एकमात्र विकेट रोस्टन चेस ने हासिल किया।
यह भी पढ़ें: 2 ओवर 59 रन खर्च कर बैठा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, शर्मनाक STATS के तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड्स
सेमीफाइनल का कुछ ऐसा होगा नजारा
बता दें कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अपने दोनों मैच जीत कर चार अंक तक पहुंच गई है और उसका नेट रन रेट प्लस में है। ऐसे में अगर वो लास्ट मैच हार भी जाती है, तो भी सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं वेस्टइंडीज इस समय दो मैच में से एक हार के साथ दो अंक से दूसरे पायदान पर है।
इंडिया एक भी अंक नहीं बना सकी है और वो तीसरे पायदान पर है। साउथ अफ्रीका के जीत से भारत की राह आसान हो गए हैं। भारत अगर अपने दोनों अगले मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से जीत जाती है, तो वो हमें सेमीफाइनल में खेलते नजर आ सकती है और वेस्टइंडीज बाहर हो सकती है। लेकिन अगर वेस्टइंडीज इंडिया के हिसाब जीत गई तो वो हमें सेमीफाइनल में नजर आएगी।