Posted inICC T20 World Cup

अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे दिया साफ़ जवाब

Abhishek Sharma पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे दिया साफ़ जवाब

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा का जलवा अभी तक नहीं देखने को मिला है। यूएसए के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेलने वाले अभिषेक तब से बीमार हैं और पेट में इन्फेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक नहीं खेले थे।

वहीं, टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक या दो मैच और बाहर बैठ सकते हैं। ऐसे में सभी के मन में सवाल था कि पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में अभिषेक खेलेंगे या नहीं, अब इसको लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा हिंट दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के खेलने पर सूर्यकुमार ने खत्म किया सस्पेंस!

Abhishek Sharma पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे दिया साफ़ जवाब

दरअसल, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) जब से बीमार हुए हैं, तब से उनका वजन भी कुछ कम हो गया था और वो पूरी तरफ फिट भी नहीं नजर आ रहे थे। हालांकि, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी रिकवरी काफी अच्छी हुई और उन्होंने अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया हैं। वहीं, कल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा से अभिषेक शर्मा को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि अभिषेक खेले, क्योंकि पाकिस्तान भारत की मजबूत XI का सामना करना चाहता है।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर सलमान अली आघा ने कहा,

“मुझे पूरी उम्मीद है। हम सब जानते हैं कि वह एक अच्छा खिलाड़ी है और उसके कल खेलने की उम्मीद है, क्योंकि हम उनकी सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह अच्छी तरह से ठीक हो रहा है और कल खेल सकेगा।”

वहीं, जब रिपोर्टर्स ने सलमान अली आघा की अभिषेक शर्मा की टिप्पणी को सूर्यकुमार यादव के सामने दोहराया तो भारतीय कप्तान ने मजे लेते हुए कहा,

“अगर पाकिस्तान चाहता है कि अभिषेक शर्मा खेले, तो वह खेलेगा।”

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की वापसी पर इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता

सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान से काफी हद तक साफ़ कर दिया कि पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) खेलेंगे। बाएं हाथ के ओपनर को अभ्यास सत्र के दौरान देखकर भी लगा कि वो अब फिट हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अभिषेक की वापसी होगी तो वो प्लेइंग XI में किस खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे। इसका जवाब संजू सैमसन हैं, जिन्हें बाहर बैठना पड़ेगा, क्योंकि नामीबिया के खिलाफ अभिषेक के उपलब्ध न होने के कारण ही संजू को खिलाया गया था। ऐसे में अब उनकी वापसी पर इस खिलाड़ी की जगह नहीं बनती, क्योंकि मुख्य विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन खेल रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से भारत को धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी, क्योंकि अगर उनका बल्ला चला तो फिर टीम इंडिया को जीत दर्ज करने से कोई नहीं रोक सकता। अभिषेक की सबसे बड़ी ताकत है कि वो शुरुआत से ही हमला बोलते हैं और गेंदबाजों को दबाव में ला देते हैं, जिसका फायदा अन्य बल्लेबाजों को भी मिलता है। इसी वजह से भारतीय टीम चाहेगी कि युवा ओपनर अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करे और टीम को जीत दिलाए।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने अभी तक कितने मुकाबले खेले हैं?
1
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने T20I में कितने रन बनाए हैं?
110 रन

यह भी पढ़ें: जेपी डुमिनी ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम, पाकिस्तान-इंग्लैंड को नहीं दी जगह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!