Posted inICC T20 World Cup

पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे अभिषेक शर्मा या नहीं? वरुण चक्रवर्ती ने दिया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे Abhishek Sharma या नहीं? वरुण चक्रवर्ती ने दिया बड़ा अपडेट

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का विजयरथ जारी है और टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। गुरुवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से हराया। हालांकि, इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नहीं खेले, क्योंकि उनकी तबियत अभी तक ठीक नहीं हुई है।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को पेट में इन्फेक्शन हुआ था और इसके बाद वो दो दिन तक अस्पताल में भी भर्ती रहे। हालांकि, अब वो डिस्चार्ज हो गए हैं और दिल्ली में टीम इंडिया के साथ मौजूद थे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नहीं खिलाया। ऐसे में वो पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, इस पर चर्चा शुरू हो गई।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की वापसी पर सूर्यकुमार ने बढ़ाया सस्पेंस

पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे Abhishek Sharma या नहीं? वरुण चक्रवर्ती ने दिया बड़ा अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने सिर्फ यूएसए के खिलाफ मुकाबला खेला था लेकिन इसके बाद उनकी तबियत खराब होने की खबर आई। शुरुआत में पता चला कि वो बुखार से पीड़ित होने के बावजूद मैच में खेले थे। इसके बाद, उनके पेट में इन्फेक्शन होने की जानकारी आई और उन्हें दिल्ली के ही एक लोकल अस्पताल में दो दिनों तक भर्ती रहना पड़ा। मैच की पूर्व संध्या पर तिलक वर्मा ने बताया था कि अभिषेक अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और नामीबिया के खिलाफ खेलने पर मैच से पहले फैसला लिया जाएगा।

इसके बाद, मैच वाले दिन टीम इंडिया के साथ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) मैदान पर ही मौजूद थे और थोड़ी-बहुत प्रैक्टिस करते भी दिखे। ऐसे में लगा कि वो शायद खेल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है और एक या दो मैच बाहर बैठ सकते हैं। इसी वजह से भारतीय फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि वो 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं। हालांकि, अब इस सवाल का जवाब काफी हद तक मिल गया है।

पाकिस्तान के विरुद्ध अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के खेलने पर वरुण चक्रवर्ती ने दिया बड़ा अपडेट

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए वरुण चक्रवर्ती से जब अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब दिया और पूरा सस्पेंस खत्म कर दिया। वरुण ने कहा,

“मुझे लगता है कि वह अगला मैच खेलेगा। जहां तक ​​मेरी उससे बात हुई है, वह ठीक लग रहा है। उसने आज कुछ अभ्यास भी किया। उसने मुझे बताया कि वह वापसी की राह पर है।”

वरुण चक्रवर्ती के जवाब से लगता है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। मैच में अभी दो दिन का समय है। भारत को इस मुकाबले के लिए श्रीलंका जाना होगा, क्योंकि पाकिस्तान अपने मुकाबले वहीं खेल रहा है। ऐसे में कोलंबो की पिच में स्पिनर्स के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर सभी की नजर होगी।

फैंस को उम्मीद होगी कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भी मुकाबले में खेलें और अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से भारत को तूफानी शुरुआत दिलाएं। अगर अभिषेक फिट नहीं हो पाते हैं तो संजू सैमसन को ओपनिंग स्लॉट में बरकरार रखा जा सकता है। नामीबिया के खिलाफ भी संजू को मौका मिला था और उन्होंने 8 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे।

FAQs

अभिषेक शर्मा को क्या समस्या हुई है?
पेट में इन्फेक्शन
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मुकाबला कब खेलना है?
15 फरवरी

यह भी पढ़ें: “उनकी खैर नहीं….” नामीबिया को 93 रनों से हराकर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को ललकारा, 15 फरवरी को दर्ज करेंगे ऐतिहासिक जीत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!