Suryakumar Yadav Retirement Rumors: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च यानी आज खेला जाना है, जिसमें भारत की टक्कर न्यूजीलैंड से होनी है। अहमदाबाद में होने वाले इस फाइनल मैच को अगर भारत को जीत हासिल होती है तो फिर सूर्यकुमार यादव का नाम उन भारतीय दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी इतिहास रचने को बेताब होंगे, क्योंकि उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, फाइनल मुकाबले से पहले सूर्यकुमार के फ्यूचर को लेकर काफी ज्यादा बात हो रही है और दावा किया जा रहा है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं।
T20 World Cup 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे रिटायरमेंट?

साल 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं लेकिन उन्हें सफलता टी20आई में ही मिली है। सिर्फ एक फॉर्मेट का खिलाड़ी होने के कारण सूर्यकुमार पर लगातार अच्छा करने का दबाव भी रहता है और इस बार प्रेशर काफी बढ़ गया है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला है और वह अपनी पहचान के मुताबिक अटैकिंग बल्लेबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं। भारत के पास कई जबरदस्त विकल्प हैं, जो कप्तानी और बल्लेबाजी में धमाल मचा सकते हैं।
ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मौजूदा टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में विचार कर रहे हैं। 35 साल के सूर्या की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए 2028 का टी20 वर्ल्ड कप उनके लिए खेलना मुश्किल ही लग रहा है। हालांकि, उम्र से ज्यादा प्रदर्शन मायने रखता है लेकिन इस मामले में भी सूर्यकुमार पीछे नजर आ रहे हैं। इसी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है।
इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बना रहे मन
घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इसके पीछे की वजह सूर्यकुमार का सिर्फ एक फॉर्मेट का प्लेयर होना है और कई युवा खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो मौकों के इंतजार में हैं। हालांकि, अभी तक ना तो सूर्यकुमार ने रिटायरमेंट को लेकर कोई हिंट दिया है और ना ही बीसीसीआई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। ऐसे में देखना होगा कि टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद, टीम इंडिया के टी20आई कप्तान संन्यास लेते हैं या नहीं।
अब तक ऐसा रहा है सूर्यकुमार यादव का T20I करियर
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से अपना T20I डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी सफलता हासिल की और इसी के दम पर उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बनने का कारनामा भी किया था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण सूर्यकुमार को भारतीय टीम की कप्तानी भी मिल गई।
अब तक इस खिलाड़ी ने 112 T20I में 36.76 की औसत और 163.02 की स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, कप्तान के रूप में सूर्यकुमार ने 51 मैचों में कमान संभाली है और 39 में जीत व 8 में हार का सामना किया है। जबकि 2 मुकाबले टाई रहे और 2 का कोई नतीजा नहीं निकला।
FAQs
सूर्यकुमार यादव किस टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं?
सूर्यकुमार यादव ने अभी तक कितने T20I मुकाबलों में भारत की कप्तानी की है?
यह भी पढ़ें: अख्तर ने किया बड़ा खुलासा, संजू-बुमराह नहीं बल्कि इस शख्स को बताया टीम इंडिया की सफलता का हीरो