T20 World Cup 2026 Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और सुपर 8 मैचों की शुरुआत 21 फरवरी से हो गई है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर प्री सीडिंग की वजह से बावल बचा हुआ है, क्योंकि लगातार जीतते चली आ रही टीमों का सफर यहां पर खत्म हो जाएगा। जबकि जो टीम हार कर आ रही है वो हमें आगे टूर्नामेंट में आगे भी खेलते नजर आ सकती है। तो आइए जान लेते हैं कि क्या है सारा मामला।
प्री प्लान्ड था टूर्नामेंट

दरअसल, टूर्नामेंट को मजेदार बनाने के लिए पहले ही प्री सीडिंग कर दी जाती है और ऐसा ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी देखने को मिला। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने पहले ही सुपर 8 की 8 टीमों की प्री सीडिंग कर दी थी। यानी कि अगर वो टीम क्वालीफाई कर लेती है, तो कहां पर खेलते दिखाई देगी, इसका फैसला पहले ही कर दिया गया था।
प्री सीडिंग के जरिए ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को रखा गया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बाहर हो जाने के कारण उसकी जगह जिम्बाब्वे आ गई है। वहीं ग्रुप बी में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड थी और इन्हीं चारों ने क्वालीफाई कर लिया है, जिस वजह से यह चारों इसमें नजर आ रही हैं। लेकिन अब बवाल मच गया है।
ICC just committed the DUMBEST blunder in cricket history 😡
All 4 UNBEATEN group toppers (IND 🇮🇳, SA 🇿🇦, WI 🏝️, ZIM 🇿🇼) dumped into ONE Super 8 group while runners-up get the easy ride?
Pre-seeding = Total incompetence! Punishing the best teams for performing TOO WELL?
Who’s… pic.twitter.com/6YQbnZEYfF
— Cricket Gyani🏏💡 (@CSyncing) February 20, 2026
यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या ने किया साफ़, अभिषेक होंगे ड्रॉप या फिर से मिलेगा मौका
इस वजह से मचा है बवाल
ग्रुप ए में शामिल साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंडिया और जिम्बाब्वे इन चारों ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। इन टीमों ने सभी मैच जीतकर सुपर 8 के ग्रुप ए में जगह बनाई। वहीं ग्रुप 2 में जगह बनाने वाली टीमों को 1 से 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
मगर अब सेमीफाइनल में दोनों ग्रु से केवल दो-दो टीमें ही क्वालीफाई कर सकती हैं। ऐसे में ग्रुप ए में शामिल टीम जो कि अभी तक एक भी मैच नहीं हारी थी, अब यहां पर हारने के कारण आगे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। जबकि जो टीम पहले हार कर आ रही है वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
साउथ अफ्रीका, इंडिया जैसे मजबूत टीमों के होने के चलते वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का सेमीफाइनल में जगह बना पाना काफी इंपॉसिबल है और यही वजह है कि बवाल मचा हुआ है। जबकि दूसरा ग्रुप ग्रुप ऑफ डेथ बना हुआ है। यानी यहां पर एक से एक टीमें नजर आ रही हैं और जो भी बाहर होगा फैंस को क़ाफी दुःख होगा।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: हर मैच में कहर के पीछे है सिर्फ ये एक खास इंसान, वरुण चक्रवर्ती का एक्सक्लूसिव खुलासा