T20 World Cup 2026 Finalist: भारत (India) और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। मौजूदा समय में वर्ल्ड कप से पहले वार्म-अप मैच खेले जा रहे हैं। मुख्य टूर्नामेंट के शुरू होने पहले तमाम दिग्गज प्रेडिक्शन कर रहे हैं। अब इस क्रम में 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के मुख्य सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी बड़ी भविष्यवाणी की है।
इस पूर्व खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनलिस्ट और फाइनलिस्ट के नाम बताए हैं। फाइनल के लिए श्रीकांत ने भारत (India) के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया का भी चयन किया है। ये दोनों ही टीमें टूर्नामेंट को पहले भी जीत चुकी हैं। भारत ने दो बार चैंपियन बनने में कामयाबी हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक बार सफलता मिली है।
टी20 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट के रूप में श्रीकांत ने भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया पर लगाया दांव

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बात की और इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सेमीफाइनलिस्ट टीमों का चयन किया। श्रीकांत के मुताबिक टॉप 4 में भारत (India), इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल रहेगा। हालांकि, उनके हिसाब से फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होगी, जिनके बीच टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक एक भी खिताबी मैच नहीं हुआ है।
श्रीकांत ने कहा,
“मुझे लगता है कि भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल खेलेंगे। मुझे लगता है कि फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना चाहिए। वे भारत के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी होंगे, अगर ये दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं, यह काफी जबरदस्त होगा।”
श्रीकांत ने बताया भारत (India) के लिए क्यों बड़ा खतरा ऑस्ट्रेलिया
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हेजलवुड के बगैर अन्य गेंदबाजों के लिए भारत में मामला आसान नहीं होने वाला है। श्रीकांत ने कहा,
“ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, टिम डेविड, मैक्सवेल और ग्रीन। अगर इन पांचों में से कोई दो भी लय में आ जाएं, तो ईमानदारी से कहें तो उनके पास भारत की तरह ही एक मजबूत बल्लेबाजी पंक्ति हो सकती है। लेकिन उनकी गेंदबाजी में कोई गुंजाइश नहीं है। कई ऑलराउंडर होना उनका सबसे बड़ा फायदा है। लेकिन हेजलवुड के बिना, बाकी सभी गेंदबाजों की भारत में पिटाई हो जाएगी। जंपा और हेजलवुड शानदार हैं। उनके अलावा कोई और बेहतरीन गेंदबाज नहीं है। बल्लेबाजी और ऑलराउंडर उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वे 200 रन बना सकते हैं। लेकिन क्या वे 200 रन का बचाव कर पाएंगे या लगातार 200 रन का पीछा कर पाएंगे, यह एक सवालिया निशान है।”
बता दें कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंस भी नहीं हैं। वहीं, मिचेल स्टार्क टी20आई से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का पेस अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है। वहीं, स्पिन विभाग में जंपा के अलावा अन्य कोई भरोसेमंद विकल्प मौजूद नहीं है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा
FAQs
किस वर्ल्ड कप विजेता ने T20 World Cup के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला का प्रेडिक्शन किया है?
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत कब से होनी है?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रैंकिंग अपडेट, भारत बना नंबर-1, जानें टॉप-10 टीमों की लिस्ट