Posted inICC T20 World Cup

‘देश को शर्मिंदा किया…’ मोहसिन नकवी पर शोएब अख्तर का तीखा हमला, जमकर सुनाई खरी-खोटी

'You embarrassed the country...' Shoaib Akhtar launches a scathing attack on Mohsin Naqvi, slamming him.

Shoaib Akhtar on Mohsin Naqvi: बीते कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार कहता नजर आ रहा था कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलते दिखाई नहीं देगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस बयान और ड्रामे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने काफी बड़ी बात कही है, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

घुटनों पर आया Pakistan

दरअसल, बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद से ही विवाद छिड़ा हुआ था और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि हम पाकिस्तान सरकार के फैसला के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। यानी अगर सरकार इसकी इजाजत नहीं देगा तो हम इसमें नहीं खेलेंगे।

इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया कि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल सकती है। लेकिन वो इंडिया के खिलाफ मैच में खेलते दिखाई नहीं देगी। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी साफ कर दिया कि वह भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी और मैच का बॉयकॉट करेगी। हालांकि जब आईसीसी ने बताया कि ऐसा करने से उन्हें करोड़ो का जुर्माना भरना पड़ेगा तो अब फाइनली दबाव में आकर इस टीम ने खेलने का फैसला कर लिया है। इसी पर शोएब अख्तर ने काफी बड़ा बयान दिया है।

शोएब अख्तर ने कही यह बात

Shoaib Akhtar on Mohsin Naqvi
Shoaib Akhtar on Mohsin Naqvi

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉयकॉट के ड्रामे को लेकर हाल ही में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, “आप लोगों को न सिर्फ बेइज्जत किया गया है बल्कि आपने सरकार को भी बेइज्जत किया है, यह हमारी औकात है, पहले कहते हो कि हम वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करेंगे, फिर कहते हो कि हम इंडिया के मैच का बॉयकॉट करेंगे, फिर कहते हो कि हम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे, तुम्हें बिल्कुल भी शर्म नहीं है।”

यह भी पढ़ें: हकदार नहीं थे फिर भी मिला BCCI का सलाना कॉन्ट्रैक्ट! इन 3 खिलाड़ियों के लिए काम आई कोच गंभीर की सिफारिश

15 तारीख को होगा मैच

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर 15 फरवरी को देखने को मिलेगी। भारत-पाकिस्तान का यह मैच श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मैच में भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि वैसे भी दोनों टीमों के बीच इस समय मामला सही नहीं है और टी20 एशिया कप 2025 के दौरान टीमों के बीच जो भी मुकाबले हुए थे।

उसमें काफी बवाल मचा था यही नहीं फाइनल में भारत के एशिया कप चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी ने भारत को ट्रॉफी तक नहीं दी थी।

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: ‘वो हमेशा मेरे कप्तान…’ रोहित शर्मा पर सूर्या के शब्दों ने जीता देश का दिल, सुनकर हिटमैन भी भावुक

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!