Posted inICC T20 World Cup

“जिम्मेदारी लेनी होती….,” पहले मैच और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, विरोधी खिलाड़ियों को दी नसीहत

"You have to take responsibility...." Suryakumar Yadav slammed Pakistan in the first match and then in the press conference, advising the opposing players.

IND vs PAK: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके एपिक और मजेदार रिप्लाई के लिए जाना जाता है और कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों से मैच जीतने के बाद देखने को मिला। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान सूर्या ने काफी कुछ कहा। तो आइए जान लेते हैं, कैसा रहा मैच और उन्होंने विरोधी टीम को क्या नसीहत दी।

भारत में 61 रनों से जीत लिया मैच

आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इस बीच सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खाता तक नहीं खोल सके। मगर ईशान किशन ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाकर टीम को बेहतरीन शुरुआती दिलाई और बीच में तिलक वर्मा ने 25 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 32 रन और शिवम दुबे में 27 रन बनाकर टीम को अच्छे स्थिति में पहुंचाया।

विरोधी पाक टीम के लिए सैम अयूब ने तीन सफलताएं हासिल कीं। जबकि सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट लिया।

पाकिस्तान टीम 176 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए क्लूलेस नजर आई और 18 ओवर्स में 114 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके चलते भारत ने 61 रनों से मैच आपने नाम कर लिया। इस दौरान उस्मान खान ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन बनाकर दूसरे टॉप रन गेटर बनने का दर्जा हासिल किया। शादाब खान ने 14 रन जबकि कप्तान सलमान अली आगा ने चार रन की पारी खेली।

टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिया। जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा के नाम एक-एक सफलता आई। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन बने।

यह भी पढ़ें: Ind vs Pak: टीम इंडिया ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, 5 फुट 6 इंच के खिलाड़ी के आगे रोते दिखी टीम

Suryakumar Yadav ने कही यह बात

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

पाकिस्तान के खिलाफ एक दमदार जीत दर्ज कर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, “हमने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा हम खेलना चाहते थे। इस विकेट पर पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन था। ईशान ने कुछ अलग सोचा। 0/1 के बाद, किसी को ज़िम्मेदारी लेनी थी और जिस तरह से उसने ली वह कमाल का था।”

सूर्या (Suryakumar Yadav) ने बताया कि, “जब आप पहले बैटिंग कर रहे हों तो यह कहना मुश्किल होता है। क्योंकि आपको कभी नहीं पता होता कि ओस होगी या लाइट्स में पिच कैसा खेलेगी। लेकिन हमें लगा कि यह 15 एबव पार था। 155 का गेम टाइट हो सकता था। सभी को बॉल से कंट्रीब्यूट करते देखना बहुत अच्छा लगा। हम वापस जाएंगे, एक टीम के तौर पर साथ में अच्छा समय बिताएंगे और फिर अहमदाबाद के लिए फ्लाइट लेते समय दूसरे गेम्स के बारे में सोचेंगे।”

इस बीच सूर्या ने सीधे तौर पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को कुछ नहीं कहा लेकिन उन्हें इनडायरेक्ट तरीके से नसीहत दिया और बताया कि कैसे जिम्मेदारी लेनी होती है अगर कोई विकेट गिरे तो और कैसे गेंदबाजों को मिलकर गेंदबाजी करनी चाहिए।

नीदरलैंड्स से होगा अगला मैच

बताते चलें कि इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपना अगला मैच नीदरलैंड्स के साथ खेलना है। यह मैच 18 फरवरी को होने वाला है। इस मैच की शुरुआत भी शाम 7 बजे से होगी। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

FAQs

टीम इंडिया अपना अगला मैच कब खेलेगी?

18 फरवरी

यह भी पढ़ें: IND vs PAK Match Stats: अभिषेक शर्मा हुए फुस्स, ईशान ने रचा इतिहास, भारत-पाकिस्तान के मैच में बने 15 रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!