Posted inICC T20 World Cup

जीत के घमंड में जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हारने के बाद टीम इंडिया को दी धमकी, कहा – ‘हम भारत को…’

जीत के घमंड में Zimbabwe, ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हारने के बाद टीम इंडिया को दी धमकी, कहा – 'हम भारत को...'

Zimbabwe Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कॉलिफायर टूर्नामेंट के माध्यम से जगह बनाने वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने सभी को अपने प्रदर्शन से हैरान करने का काम किया है। ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे ने बिना एक भी मुकाबला गंवाए सुपर-8 में स्थान पक्का किया। उसके बेहतरीन के कारण ही ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से एलिमिनेट होना पड़ा।

अब जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के सामने सुपर-8 की चुनौती है, जिसमें उसका सामना दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज के साथ-साथ टीम इंडिया से भी होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन टीम ने साफ़ कर दिया है कि वो किसी को भी हराने का दमखम रखते हैं।

अंडरडॉग के टैग से खुश हैं जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के सहायक कोच

जीत के घमंड में Zimbabwe, ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हारने के बाद टीम इंडिया को दी धमकी, कहा – 'हम भारत को...'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले जिम्बाब्वे (Zimbabwe) को अंडरडॉग माना जा रहा था लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को पटखनी दी। अब उनके सामने तीन बड़ी टीमों की चुनौती है, जो सुपर-8 में टक्कर देंगी। इसी वजह से अब उसे एक बार फिर से अंडरडॉग माना जा रहा है और इस टैग से जिम्बाब्वे की टीम खुश है, इसका खुलासा सहायक कोच डिआनो इब्राहिम ने किया।

डिआनो इब्राहिम ने कहा,

“मुझे लगता है कि रैंकिंग और अन्य सभी मापदंड हमें कमजोर टीम के रूप में दर्शाएंगे, जो बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि जब हम इस साल वर्ल्ड कप में आए थे, तो हम निश्चित रूप से समूह में कमजोर टीम थे और यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हम खेलना पसंद करते हैं।”

भारत के खिलाफ मैच के लिए जिम्बाब्वे (Zimbabwe) पूरी तरह तैयार

इसके बाद, इब्राहिम ने अपने कप्तान सिकंदर रजा के बयान का जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा,

“मुझे लगता है सिकंदर ने कुछ दिन पहले इस बारे में बात की थी कि अंडरडॉग होने का फायदा यह है कि हम उन मैचों या उस विशेष मैच में बिना किसी दबाव के उतरते हैं क्योंकि सारा दबाव भारत में भारतीय टीम पर होता है, उन परिस्थितियों में जिनसे वे परिचित हैं, एक ऐसा प्रारूप जिसमें वे धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं और मजबूत होते जा रहे हैं।। हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना होगा कि हम भावनाओं में ज्यादा न बाह जाएं। सबसे पहले तो इस अवसर से और फिर भीड़ व माहौल से। खासकर तब जब भारत मोमेंटम पकड़ेगा, क्योंकि वे निश्चित रूप से मोमेंटम पकड़ेंगे।”

हालांकि, डियागो ने कहा कि उनकी टीम ने चुनौती के लिए अच्छी तैयारी की है। उन्होंने कहा,

“तैयारियों के लिहाज से, योजनाओं के लिहाज से, हम इस बात से आश्वस्त हैं कि हमने उस मैच में सर्वोत्तम संभव तरीके से उतरने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं।”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे (Zimbabwe) को अपना सुपर-8 मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में खेलना है। हालांकि, इससे पहले सिकंदर रजा की टीम 23 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में दिखेगी। वहीं, अपना अंतिम मैच 1 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे को कम से कम दो मैच जीतने होंगे।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जिम्बाब्वे ने किस ग्रुप से जगह बनाई?
ग्रुप बी
जिम्बाब्वे का सुपर-8 में भारत से कब मुकाबला है?
26 फरवरी

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule Out: ओपनिंग मैच में RCB vs PBKS, दूसरे मुकाबले में MI-CSK की महामुकाबला टक्कर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!