India Updated Squad For Zimbabwe’s Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री की थी और ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं गंवाया था। उम्मीद थी कि टीम इंडिया इसी प्रदर्शन को दूसरे राउंड में भी बरकरार रखेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत को पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से रिकॉर्ड अंतर वाली हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण सेमीफाइनल का टिकट भी अब मुश्किल लग रहा है।
सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत (India) को शेष दोनों मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होंगी। इस कड़ी में टीम इंडिया को अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे का सामना करना है।
सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में भारत (India) का जिम्बाब्वे से होगा सामना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्री सीडिंग के कारण भारत (India) को सुपर-8 के X ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ जगह मिली है। अब भारत का दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे से होना है, जिसने ग्रुप स्टेज में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया और ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को भी मात दी। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा और उसकी जगह जिम्बाब्वे ने अंतिम आठ में जगह बना ली।
जिम्बाब्वे के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारत (India) को उससे सावधान रहना होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 24 फरवरी को चेन्नई के मैदान पर होना है। चेपॉक स्टेडियम को आमतौर पर स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है और अगर ऐसा हुआ तो जिम्बाब्वे बड़ा खतरा बन सकता है, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज टूर्नामेंट के दौरान अभी तक स्पिनर्स के खिलाफ ज्यादा सफलता नहीं हासिल कर पाए हैं।
ऐसे में जिम्बाब्वे की चुनौती से निपटने के लिए टीम इंडिया को अपने प्रदर्शन का स्तर बढ़ाना होगा और इसी वजह से एक मजबूत स्क्वाड का ऐलान किया गया है, जिसमें कई धुआंधार खिलाड़ी शामिल हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत (India) का अपडेटेड स्क्वाड जारी
भारत ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए अपने स्क्वाड में कई जबरदस्त खिलाड़ियों को शामिल किया है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं, ऑलराउंडर विभाग में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी हैं, जो बल्ले से आक्रामक अंदाज में रनों की बारिश कर सकते हैं और मध्यम गति से गेंदबाजी में भी धमाल मचा सकते हैं।
स्पिन ऑलराउंडर के रूप में उपकप्तान अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी मौजूद है। जिम्बाब्वे के सामने स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के रूप में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव मौजूद हैं। इन दोनों की जोड़ी को चेन्नई में उतारा जा सकता है। तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ अनुभवी मोहम्मद सिराज को भी रखा गया है।
इस तरह भारत ने के संतुलित स्क्वाड का चयन किया है, ताकि हर विभाग में टीम इंडिया अव्वल नजर आए। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है। इस मैच में हार मिली तो फिर भारत का सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट जाएगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच के लिए भारत का अपडेट स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह