Posted inICC World Test Championship

टीम इंडिया के WTC 2025-27 का शेड्यूल हुआ घोषित, ऑस्ट्रेलिया समेत इन 6 टीमों से भारत का मुकाबला

WTC 2025-27
आईपीएल 2025 खत्म होते ही टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां WTC 2025-27 की शुरुआत होगी। टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC 2025-27 साइकिल के लिए शेड्यूल आधिकारिक रूप से घोषित हो चुका है। इसमें भारत को कुल 18 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिनमें से 9 घरेलू और 9 विदेशी होंगे। भारत का मुकाबला 6 देशों से होगा, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ करेगी WTC की शुरुआत

WTC 2025-27
टीम इंडिया को अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ करनी है। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ जून में टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हेडिंग्ले में होनी है और इसका आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से ओवल में शुरू होगा।
इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार साल 2019 में भारत का दौरा किया था। वेस्टइंडीज की टीम अक्टूबर में भारत के दौरे पर आएगी। वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये टेस्ट सीरीज भी भारत में ही खेली जाएगी। साउथ अफ्रीका की टीम भी लम्बे समय के बाद भारत का दौरा करेगी। अफ्रीका ने भी साल 2019 में आखिरी बार भारत के खिलाफ भारत में कोई टेस्ट सीरीज खेली थी। ये टेस्ट सीरीज भी दो मैचों की होगी।

भारत का WTC 2025-27 शेड्यूल

  1. इंग्लैंड (Away) – 5 टेस्ट: सीरीज की शुरुआत 20 जून 2025 को Headingley, Leeds से होगी और यह 4 अगस्त 2025 तक चलेगी।
  2. वेस्ट इंडीज (Home) – 2 टेस्ट: यह सीरीज अक्टूबर 2025 में भारत में आयोजित होगी।
  3. दक्षिण अफ्रीका (Home) – 2 टेस्ट: नवंबर-दिसंबर 2025 में भारत में खेले जाएंगे।
  4. श्रीलंका (Away) – 2 टेस्ट: अगस्त 2026 में श्रीलंका में आयोजित होगी।
  5. न्यूजीलैंड (Away) – 2 टेस्ट: अक्टूबर-दिसंबर 2026 में न्यूजीलैंड में खेले जाएंगे।
  6. ऑस्ट्रेलिया (Home) – 5 टेस्ट: जनवरी-फरवरी 2027 में भारत में आयोजित होगी।
इस शेड्यूल में पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत के मुकाबलों में शामिल नहीं किया गया है। भारत का यह अभियान 2027 में इंग्लैंड के Lord’s स्टेडियम में होने वाले फाइनल के साथ समाप्त होगा।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!