अभी भारत का इंग्लैंड(England) दौरा चल रहा है, जो 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल की शुरुआत है। भारत के इंग्लैंड(England) दौरे के लिए टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, और शुभमन गिल टीम के नए कप्तान हैं। ऋषभ पंत उप-कप्तान हैं। कल से WTC CYCLE की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जो WTC CYCLE का आखिरी मैच खेल रहे हैं। इसके बाद ये 4 खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
रवींद्र जडेजा
विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन के संन्यास के बाद, रवींद्र जडेजा भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने 2013 से पहले डेब्यू किया और अभी भी टेस्ट खेल रहे हैं। 36 साल के जडेजा को टेस्ट में बने रहने के लिए लगातार मैच-विनिंग प्रदर्शन करना होगा, अन्यथा वह भी 2025 के अंत तक संन्यास ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका द्वीप के इस देश की क्रिकेट जगत में कटी नाक, टी20 में 7 रन पर पूरी टीम ढेर, 120 गेंद का खेल 5 मिनट में खत्म
करुण नायर
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि करुण नायर जैसे बल्लेबाज भी 2027 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। जिन्हें लंबे समय से टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है और जिनकी वापसी मुश्किल लग रही है। करुण नायर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में वापसी की है, लेकिन उनका प्रदर्शन देखना बाकी है। हालांकि संभावना है कि वो WTC CYCLE का अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं।
केएल राहुल
हाल ही में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, जिसके बाद केएल राहुल भारतीय टेस्ट टीम में एक महत्वपूर्ण और अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर देखे जा रहे हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर केएल राहुल के संन्यास लेने की खबरें सामने आई थी। ऐसे में ये माना जा रहा है कि वो WTC CYCLE के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के लिए। उन्हें लगभग 18 महीनों के बाद टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। शार्दुल ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीज़न में मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। वह मुंबई के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे (505 रन) और 9 मैचों में 35 विकेट भी लिए। ऐसे में ये माना जा रहा है कि शार्दुल ठाकुर WTC Cycle का आखिरी मैच खेल रहे हैं। इसके बाद वो अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।