India vs Australia T20I Series: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर फैंस का ध्यान ऑस्ट्रेलिया टूर पर है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच कुछ सालों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इसी कारण से इनके बीच प्रतिद्वंदिता काफी बढ़ भी गई है। दोनों के ही पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। इसी वजह से फैंस दोनों टीमों के बीच सीरीज के इंतजार में हैं।
India को अक्टूबर-नवंबर में खेलने हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैच
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया (Team India Tour of Australia) को अक्टूबर में जाना है और इसकी समाप्ति नवंबर में होगी। सबसे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि भारत ने काफी समय से कोई वनडे नहीं खेला है। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी वापसी करते नजर आ सकते हैं।
वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी और अंत 25 अक्टूबर को होगा। इसके बाद, टी20 क्रिकेट का रोमांच शुरू होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है, जो 8 नवंबर तक चलेगी। इस सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंगे।
ये 2 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए होंगे भारत (India) के कप्तान-उपकप्तान!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अभी भारत का आधिकारिक स्क्वाड नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की जोड़ी एक बार फिर से कप्तान-उपकप्तान के रूप में नजर आ सकती है। सूर्यकुमार की अगुआई में टीम इंडिया का सबसे छोटे फॉर्मेट में जोरदार प्रदर्शन रहा है और हाल ही में भारत ने अजेय रहते हुए एशिया कप 2025 का खिताब भी अपने नाम किया। ऐसे में अगर सूर्यकुमार को आराम नहीं दिया जाता है तो फिर उनके ही कप्तानी करने की संभावना है।
दूसरी तरफ, शुभमन गिल के उपकप्तान बने रहने की उम्मीद है। गिल को भारत का टी20 में उपकप्तान एशिया कप 2025 के लिए बनाया गया था और उन्हें इस फॉर्मेट में भारत का फ्यूचर कैप्टेन भी माना जा रहा है। इसी वजह से गिल को सिर्फ एक सीरीज के बाद उपकप्तानी से हटाया नहीं जा सकता। अगर वह चुने गए तो फिर उनके ही उपकप्तानी संभालने की संभावना है। हालांकि, ऑल फॉर्मेट प्लेयर होने के कारण देखना होगा कि गिल टी20 सीरीज का हिस्सा बनते हैं या नहीं।
अगर शुभमन गिल को आराम दिया जाता है तो ऐसी स्थिति में टीम इंडिया की उपकप्तानी अक्षर पटेल को वापस से मिल सकती है। शुभमन ने अक्षर को ही इस पद पर एशिया कप के लिए रिप्लेस किया था। अक्षर की जगह टी20 टीम में पक्की मानी जाती है, इसी वजह से उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाने की पूरी संभावना है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का 16 सदस्यीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा
नोट: इस स्क्वाड का चयन लेखक ने अपनी पसंद से किया है और यह संभावित टीम है। BCCI के द्वारा जब स्क्वाड घोषित होगा, तो वह इससे अलग या मिलता-जुलता हो सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
पहला टी20 | 29 अक्टूबर | कैनबरा |
दूसरा टी20 | 31 अक्टूबर | मेलबर्न |
तीसरा टी20 | 2 नवंबर | होबार्ट |
चौथा टी20 | 6 नवंबर | गोलकोस्ट |
पांचवां टी20 | 8 नवंबर | ब्रिस्बेन |
नोट: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20I सीरीज के सभी पांचों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होंगे।