IPL 2025 में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदरा रहा है। IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है जिनका प्रदर्शन IPL 2025 में कुछ खास नहीं रहा है। गौतम गंभीर इस खिलाड़ी को दूसरा हार्दिक पांड्या बनाकर ले जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी।
कौन है ये खिलाड़ी?
हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि नीतिश कुमार रेड्डी है। आईपीएल 2025 में नीतीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें ₹6 करोड़ में रिटेन किया था, जो उनके पिछले सीज़न (2024) के शानदार प्रदर्शन के आधार पर था। 13 पारियों में उन्होंने 25.43 की औसत और 121.91 की स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए।
उनका उच्चतम स्कोर 32 रन रहा है। आईपीएल 2025 में नीतीश रेड्डी को गेंदबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। चोट के कारण वह शुरुआत में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उन्होंने केवल आखिरी तीन मैचों में गेंदबाजी की और दो विकेट लिए। कुल पांच ओवरों में उन्होंने 47 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, तो BCCI से खफा होकर भरी जवानी में स्टार प्लेयर ने लिया संन्यास
इंग्लैंड दौरे पर मिली टीम इंडिया में जगह
नितीश कुमार रेड्डी को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम और इंडिया ए टीम दोनों में चुना गया है। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जिसका नेतृत्व शुभमन गिल कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्हें इंडिया ए टीम में भी जगह मिली है, जो इंग्लैंड लायंस के खिलाफ रेड-बॉल सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 30 मई से शुरू होगी। पहले कुछ रिपोर्टों में बताया गया था कि वह टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन अब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुन लिया गया है।
नितीश कुमार रेड्डी का क्रिकेट करियर
नितीश कुमार रेड्डी एक भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। उनका जन्म 26 मई 2003 को विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
उन्होंने 27 जनवरी 2020 को आंध्र के लिए 2019-20 रणजी ट्रॉफी में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। उन्होंने 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ T20I में पदार्पण किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर 2024 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। दिसंबर 2024 में, उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था।