Team India : टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है. ये दौरान टीम के लिए बेहद खास है. ऐसे में इस दौरे पर एक ऐसे टीम को कप्तानी सौंपी गई है जो बल्लेबाजी में अच्छे अच्छों के पसीने छुटा देता है. इस खिलाड़ी के बल्ले से ऐसी ताबड़तोड़ पारी निकलती है जिसे देख सभी लोग चौक कर रह जाते हैं.
इस खिलाड़ी ने डोमेस्टिक के साथ आईपीएल में भी खूब तगड़ी बल्लेबाजी की है. वहीं अब बोर्ड ने इस खिलाड़ी को एक ऐसी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे ये खिलाड़ी खूब अच्छे से निभाना चाहेगा. इस खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे की कमान सौंप दी गई है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है वो खिलाड़ी.
इंग्लैंड दौरे पर ये होंगे कप्तान
टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरे पर टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. वहीं इस टीम की कमान चेन्नई के एक खिलाड़ी को सौंपी गई है जो कि 187.27 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करता है. दरअसल इंडिया दौरे के लिए इंडिया अंडर 19 की टीम का ऐलान हुआ. टीम की कमान मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है. आयुष इंडिया अंडर 19 की टीम को इंग्लैंड दौरे पर लीड करेंगे.
कैसे हैं आयुष म्हात्रे के आंकड़े?
अगर हम आयुष के आंकड़ों को देखें तो आयुष ने अब तक कुल 9 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले हैं. इस दौरान 16 इनिंग में उन्होंने 31.50 की औसत से 504 रन बनाए हैं.
वहीं अगर उनके लिस्ट ए के आंकड़ों को देखें तो उन्होंने अबतक कुल 7 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 7 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 65.42 की औसत से 458 रन बनाए हैं.
आयुष के अगर टी20 आंकड़ों को देखें तो आयुष ने अबतक कुल 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 34.33 की औसत और 187.27 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 2 टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाज को टीम इंडिया की मिली कोचिंग की जिम्मेदारी
इंडिया अंडर 19 की स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
कब और कहां होंगे मैच
India Men’s U19 tour of England | ||||||
No. | Date (From) | Date (To) | Match | Venue | ||
1 | Tue | 24-Jun | 50-over Warm-Up | Loughborough University | ||
2 | Fri | 27-Jun | 1st One Day | Hove | ||
3 | Mon | 30-Jun | 2nd One Day | Northampton | ||
4 | Wed | 02-Jul | 3rd One Day | Northampton | ||
5 | Sat | 05-Jul | 4th One Day | Worcester | ||
6 | Mon | 07-Jul | 5th One Day | Worcester | ||
7 | Sat | 12-Jul | Tue | 15-Jul | 1st Multi Day | Beckenham |
8 | Sun | 20-Jul | Wed | 23-Jul | 2nd Multi Day | Chelmsford |
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का फैसला