Shubman Gill : टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के लिए निकल गई है. टीम को 20 जून से लीड्स के मैदान से मुकाबले की शुरुआत करनी है. ये इंग्लैंड दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद खास होने वाला है. इस दौरे के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का आग़ाज़ करने वाली है. टीम इंडिया के लिए ये दौरा खास इस लिए भी है क्योंकि इस दौरे से टीम में सत्ता परिवर्तन हुआ है.
टीम की कमान अब युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के हाथों में सौंप दी गई है. वहीं अब गिल कप्तान बनते अपने यार की बलि चढ़ने को तैयार दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो गिल के सबसे करीबी यार लीड्स के मैदान पर भी डेब्यू नहीं कर पाएंगे. आइए आपको बताते हैं कौन है वो खिलाड़ी.
ये खिलाड़ी नहीं कर पाएगा डेब्यू
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया रवाना हो चुकी है. इस दौरे पर कुल 5 टेस्ट मुकाबले खेले जाने हैं. पहले मुकाबले की शुरुआत लीड्स के मैदान से होने वाली है. वहीं इस दौरे पर टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं जो पहली बार टीम इंडिया के जर्सी पहने हुए दिखाई देंगे. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि गिल अभी इस खिलाड़ी को मौका नहीं देंगे. दरअसल हम बात कर रहे हैं साई सुदर्शन की.
इस कारण नहीं मिलेगा मौका
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया कुल 8 बल्लेबाजों के साथ गई है. रिपोर्ट्स की माने तो जो प्लेइंग 11 लीड्स के लिए तैयार की जा रही है उसमें साई सुदर्शन का नाम नहीं है. साई सुदर्शन की जगह टीम में करुण नायर को मौका दिया जा सकता है. हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी करुण ने शानदार पारी खेली थी. ऐसे में पहले मैच में कोच गंभीर और कप्तान गिल करुण नायर पर ही भरोसा जाता सकते हैं. लीड्स में होने वाले प्लेइंग 11 में साई की जगह करुण को मौका दिया जा सकता है.
लीड्स के लिए भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप
कब और कहां मुकाबले
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |
ये भी पढ़ें: लीडस् टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत, नितीश – नायर को भी नहीं मिली जगह, कप्तान शुभमन ने फाइनल की प्लेइंग XI