IPL : टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना भी हो गई है। वहीं, अभी इसी बीच एक ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है जिसे आप सुन चौंक जाएंगे। दरअसल, IPL 2025 में जिस पर बैन लगा था, वह दिग्गज अब टीम में वापसी कर चुका है।
इसके साथ ही इंग्लैंड दौरे पर वह अहम रोल निभाने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है वह शख्स जो IPL में तो हुआ था बैन, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर बेहद खास अंदाज में नजर आने वाला है।
इस दिग्गज की हुई टीम में वापसी
टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। टीम अभी से ही अभ्यास में जुटी हुई है। वहीं, इन सभी के बीच अब इंग्लैंड में एक ऐसे शख्स की एंट्री होने जा रही है जो कि आपके टेस्ट क्रिकेट को देखने में और रुचि बढ़ा देगा। दरअसल, हाल ही में हिंदी कमेंट्री के कमेंटेटर की टीम का नाम ऐलान हुआ है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान की वापसी हो रही है।
दरअसल, IPL 2025 के दौरान इरफान पठान कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब इंग्लैंड और भारत टेस्ट सीरीज में उन्हें हिंदी कमेंट्री में जगह दी गई है।
इरफान के साथ ये लोग होंगे शामिल
इरफान पठान के साथ आशीष नेहरा, सबा करीम, विवेक राजदान, आरपी सिंह और अजय जडेजा को शामिल किया गया है। इंग्लिश कमेंट्री पेनल में सुनील गावस्कर, माइकल वॉन, हर्षा भोगले, चेतेश्वर पुजारा और नासिर हुसैन को भी शामिल किया गया है.
इरफान पर लगा था ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान पर कमेंट्री करते वक्त पर्सनल होकर बोलने का आरोप लगा था। ऐसा कहा गया था कि वो खिलाड़ियों पर पर्सनल तंज कसते हैं। इसी सब के बीच उन्हें IPL कमेंट्री में जगह नहीं दी गई थी। वहीं, उसके बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल खोला था, जहां वो काफी सक्रिय नज़र आए थे।
कब से होंगे मुकाबले
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान, 16 साल में पहली बार इस शहर में टीम इंडिया खेलेगी मुकाबला