India-England test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आरम्भ होने वाला है. टीम इंडिया इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुँच चुकी है और उन्होंने वहां प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. टीम इंडिया इस सीरीज को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.
इंडिया इंग्लैंड (India-England test) के बीच ये टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी और 31 जुलाई से आखिरी टेस्ट मैच खेला जायेगा. तो चलिए जानते हैं कि इस हाई प्रोफाइल सीरीज का लुत्फ़ आप कहाँ उठा सकते है और ये मैच कितने बजे से शुरू होंगे इन सबकी जानकरी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी.
टीम इंडिया की निगाह सीरीज जीत पर
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का शुभारंभ 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में होना है. टीम इंडिया पिछले 18 सालों से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और इस बार इंग्लैंड की टीम को देखते हुए वो इस बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी.
Also Read: RCB ने जिसे समझा था बोझ, उसी गेंदबाज़ ने हैट्रिक लेकर उड़ाए होश, फ्रेंचाइजी को दिया मुंहतोड़ जवाब
भारत ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का भी ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया इस बार बदली बदली सी नजर आएगी क्योंकि टीम इंडिया के दी दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस सीरीज के पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
कब शुरू होगा मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच जीएमटी के अनुसार 10 बजे शुरू होगा जबकि भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे ये मुकाबला शुरू होगा.
कहाँ देख सकते हैं India-England test मैच?
इंडिया इंग्लैंड के बीच होने वाली ये सीरीज आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते है. क्योंकि टीवी के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास है.
कहाँ देख सकते हैं India-England test की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?
इंडिया इंग्लैंड सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिजिटल में आप जिओहॉटस्टार पर देख सकते है. उन्होंने कुछ समय पहले ही इस सीरीज के राइट्स खरीदे है.
कब होने हैं India-England test मैच?
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, क्रिस वोक्स