IPL 2025 का फाइनल मुकाबला आज RCB और PBKS के बीच खेला जाना है। इस बार RCB फैंस ट्रॉफी जीतने की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले RCB कप्तान पर BCCI की कृपा बरसी है। अब इस खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का उपकप्तान चुना गया है। आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि कौन है ये खिलाड़ी। तो चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी।
कौन है ये खिलाड़ी?
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम स्मृति मंधाना है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का उपकप्तान चुना गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20I और तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है। इस दौरे पर हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान होंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान 15 मई, 2025 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा कर दिया गया है। इस दौरे पर भारतीय टीम 5 T20I और 3 ODI मैच खेलेगी, जो 28 जून से 22 जुलाई 2025 तक होंगे। टी20 स्क्वॉड में स्नेह राणा की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 23 फरवरी 2023 को खेला था। यानी 27 महीनों बाद उनकी वापसी हुई है। हालांकि वह हाल ही में श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय सीरीज में खेली थी, इसमें भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर खिताब जीता था।
स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर
स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और उन्हें महिला क्रिकेट की सुपरस्टार माना जाता है। स्मृति मंधाना ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में खेला है। उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 2 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 629 रन बनाए हैं।
उन्होंने 100 से अधिक वनडे मैच खेले हैं (मई 2025 तक), जिसमें उन्होंने 11 शतक और 30 से अधिक अर्धशतकों के साथ 4200 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 148 से अधिक टी20I मैच खेले हैं, जिसमें 30 अर्धशतकों के साथ 3700 से अधिक रन बनाए हैं। वह टी20I में 3,000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। जनवरी 2025 में आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 70 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बनाया।
ये भी पढ़ें: इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड में किया विराट कोहली का अपमान! हजारों दर्शकों के सामने पहनी नंबर 18 की जर्सी
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ODI स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का T20 स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरेशे।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने जायेंगे 16 भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने किया नामों का ऐलान