Posted inIndia vs England

IPL 2025 में अनोल्ड होने वाले 5 खिलाड़ियों को कोच गंभीर ले जाएंगे इंग्लैंड, एक बार फिर देंगे वापसी का मौका

IPL 2025
IPL 2025 खत्म होते ही टीम इंडिया पूरी तरह बिजी होने वाली है। उनका शेड्यूल काफी टाइट है। भारत को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की तैयारी अभी से ही बीसीसीआई ने शुरू कर दी है। ऐसी खबरें सामने आई है कि जिन खिलाड़ियों को IPL 2025 में मौका नहीं मिला था, उन्हें गंभीर इंग्लैंड दौरे पर लेकर जा सकते हैं। इसी बीच ऐसी खबर भी आई है कि गंभीर 5 ऐसे खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर मौका देने जा रहे हैं जो IPL 2025 में अनसोल्ड रहे थे। चलिए जानते हैं कौन हैं वो 5 खिलाड़ी।

ऑक्शन में अनसोल्ड होने के बावजूद इंग्लैंड दौरे पर मिलेगा मौका

सरफराज खान

IPL 2025
सरफराज खान को IPL 2025 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे। उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में अब गंभीर उन्हें इंग्लैंड दौरे पर मौका देना का सोच रहे हैं। सरफराज लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1 नवंबर 2024 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला था।

अभिमन्यु ईश्वरन

अभिमन्यु ईश्वरन IPL 2025 में अनसोल्ड रहे थे। ऐसे में गंभीर उन्हें भी मौका दे सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। वह एक स्थापित प्रथम श्रेणी के बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्हें पहले भी भारतीय टेस्ट टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था, हालांकि उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा आखिरी बार जून 2023 में टीम इंडिया के लिए खेले थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था, जो लंदन के ओवल में खेला गया था। उस मैच के बाद से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में  गौतम गंभीर पुजारा को भी टीम में शामिल कर सकते हैं।

केएस भरत

केएस भरत IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस ₹75 लाख था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में केएस भरत ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2024 में खेला था। ऋषभ पंत के चोट से वापसी करने के बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई है। इस प्रकार, वह लगभग 1 साल और 3 महीने से टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि, केएस भरत घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व भी किया था। आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद, उन्होंने इंग्लैंड में सरे चैंपियनशिप 2025 के लिए दुलविच क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है और अपने पहले ही मैच में शतक भी बनाया है।

हनुमा विहारी

हनुमा विहारी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के लिए जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। तब से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। फरवरी 2024 में, उन्होंने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के साथ विवाद के बाद अपनी राज्य टीम छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें कप्तानी से हटाने के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप किया गया था और उन्होंने राज्य के लिए फिर कभी नहीं खेलने की कसम खाई थी। हालांकि, जून 2024 में, उन्होंने यू-टर्न लिया और आंध्र प्रदेश के लिए फिर से खेलने के लिए सहमत हो गए, राज्य के एक मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद। ऐसे में यं संभावना है कि गंभीर उन्हें मौका दें।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!