भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 24 मई, 2025 को इंग्लैंड (England)के आगामी दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। यह दौरा (England)जून 20, 2025 से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए है। BCCI ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। BCCI ने भले ही टीम मैनेजमेंट का ऐलान कर दिया है लेकिन हेड कोच गंभीर के पसंद के ही खिलाड़ी मैदान पर नज़र आएंगे। उन्होंने 11 खिलाड़ियों को चुन लिया है जो इंग्लैंड(England) के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे। इसमें 4 खिलाड़ियों की जगह पक्की मानी जा रही है। तो चलिए जानते हैं कौन से 4 खिलाड़ियों की जगह पक्की है और किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका।
साई सुदर्शन
साई सुदर्शन का IPL 2025 में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की है। साई सुदर्शन ने IPL 2025 में 15 मैचों में 759 रन बनाए हैं। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने 54.21 की औसत से रन बनाए हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है। उनका स्ट्राइक रेट 156.21 रहा है, जो यह बताता है कि उन्होंने तेजी से भी रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।
अभिमन्यु ईश्वरन
ऐसा माना जा रहा है कि गंभीर प्लेइंग 11 में इस धाकड़ बल्लेबाज को शामिल करेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं, खासकर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में। वह बंगाल टीम के लिए खेलते हैं और अपनी तकनीकी क्षमता और स्थिरता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 101 मैचों में 48.87 की औसत से 7,674 रन बनाए हैं। उनके नाम 27 शतक और 29 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में तीन दोहरे शतक भी लगाए हैं।
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक प्रतिभाशाली बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने विस्फोटक खेल से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने अब तक 37 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 60.31 की औसत से 3,800 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम 13 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका उच्चतम स्कोर 265 रन है। उन्होंने 2019 में मुंबई के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 116 लिस्ट ए मैच खेले हैं।
अर्शदीप सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ओडीआई और टी20 में अपना जलवा बिखेर चुके अर्शदीप सिंह को बीसीसीआई की सलेक्शन कमेटी के द्वारा इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (England Test Series) के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। कहा जा रहा है कि, ये इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी गेंदबाजी से मैच जिता सकते हैं। कहा ज रहा है कि, ये लीड्स के मैदान में भारतीय टीम के लिए अपना पदार्पण कर सकते हैं। इन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 21 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान इन्होंने 66 विकेट अपने नाम किए हैं।
England के खिलाफ गंभीर की बेस्ट प्लेइंग 11
शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी,अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मुकाबले के लिए इंडिया A का ऐलान, BCCI ने केएल समेत इन 17 खिलाड़ियों को किया शामिल