England Test Series : भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. इस दौरे को लेकर टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. ये दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होने वाला है. इस दौरे से टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आग़ाज़ करने वाली है. टीम इंडिया का पिछले कुछ समय से रेड बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में टीम के पास वापसी का बड़ा मौका है.
लेकिन इन सभी के बीच एक खिलाड़ी टीम का ऐसा है जो मुकाबला शुरू होने से पहले ही वापिस भारत लौट आया है. इस खिलाड़ी ने 20 जून को होने वाले मुकाबले का इंतेज़ार तक नहीं किया और इंग्लैंड से उड़ान भर कर सीधा भारत लौट आया.
इस खिलाड़ी ने छोड़ दिया टीम का साथ
इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून से होने वाली है. इस दौरे के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आग़ाज़ करेगी. लीड्स में होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के एक धांसू खिलाड़ी ने टीम का साथ छोड़ दिया है. टीम के इस धांसू खिलाड़ी ने अचानक से भारत के लिए उड़ान भर ली है. दरअसल हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी सरफराज खान की. सरफराज खान पहले इंग्लैंड के दौरे पर थे लेकिन मुकाबले से पहले ही उन्होंने भारत के लिए उड़ान भर ली.
क्यों भारत लौट सरफराज
टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज सरफराज खान ने अचानक से भारत के लिए उड़ान भर दी, लीड्स मुकाबले से पहले सरफराज का भारत लौटना किसी को भी समझ नहीं आया. हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों बीच में ही सरफराज ने टीम का साथ छोड़ दिया. दरअसल सरफराज खान का नाम इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मुकाबले के लिए था.
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में सरफराज का स्क्वॉड में नाम नहीं है. इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मुकाबला खत्म हो गया है. यही वजह है कि सरफराज वापिस भारत लौट आए हैं.
इंग्लैंड मुकाबले के लिए टीम इंडिया
शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
कब और कहां होंगे मुक़ाबले
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |