Posted inIndia vs England

अंतिम 2 टेस्ट के लिए भारत की नई 18 सदस्यीय टीम का ऐलान, MS Dhoni को आईडल मानने खिलाड़ी की नई एंट्री

MS Dhoni

MS Dhoni : टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया को कुल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें से तीन मुकाबले हो चुके हैं। टीम इंडिया 1-2 से मुकाबले में पीछे चल रही है। टीम को अगर इस मुकाबले में वापसी करनी है तो मैनचेस्टर में होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। लेकिन इन सब से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है।

टीम के धाकड़ खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। इन सभी के बीच मैनचेस्टर टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जो महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानता है। आइए आपको बताते हैं कि मैनचेस्टर टेस्ट के लिए किस खिलाड़ी की हुई है एंट्री।

चोटिल हुए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह

MS Dhoni

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज के इंजर्ड होने की खबर सामने आई। दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के इंजर्ड होने की खबर आई। खबरों के मुताबिक अर्शदीप सिंह को बॉलिंग प्रैक्टिस करते समय इंजरी आई।

इसके बाद वह इस सीरीज से लगभग बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह के कवर का ऐलान कर दिया है। उनके कवर के तौर पर टीम में ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया है, जिसने आईपीएल में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया।

अंशुल कंबोज हुए शामिल

मैनचेस्टर टेस्ट के लिए जिस 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है, इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। इस टीम में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंडिया के ऑलराउंडर अंशुल कंबोज हैं। अंशुल कंबोज ने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इंडिया ए के लिए हाल ही में शानदार मुकाबला खेला है।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी उन्होंने काफी तगड़ी गेंदबाजी की थी। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मुकाबलों में अंशुल कंबोज ने 5 विकेट हासिल किए थे। इसके साथ ही उन्होंने एक नाबाद अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।

ये भी पढ़ें  : IND vs ENG 4th Test MATCH PREVIEW IN HINDI: ऐसा खेलेगी कुछ पिच, जानें क्या कहते मैनचेस्टर के आंकडें, डरा रहा मौसम

चेन्नई के लिए खेलते हैं अंशुल

बता दें, अंशुल कंबोज महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानते हैं। आईपीएल 2025 की सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने 8 मुकाबले खेले थे और 8 इनिंग में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8 की इकोनॉमी और 21.50 की औसत से 8 विकेट हासिल किए थे।

मुकाबले के लिए टीम इंडिया

शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें  : साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स, कोहली को आईडल मानने वाले 4 खिलाड़ियों को मौका

Syed Alamdar Hussain

सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Sportzwiki में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं....

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!