Leeds Test : टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है, 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपने मुकाबले की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 5 टेस्ट मुकाबले खेलेगी। इन पांच टेस्ट मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है।
वहीं, अब मुकाबले से चार दिन पहले ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से जुड़ी बड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्लेइंग इलेवन में कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि लीड्स मुकाबले से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन में क्या बड़े बदलाव हुए हैं।
लीड्स टेस्ट से पहले बड़े बदलाव
टीम इंडिया इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत लीड्स के मैदान से करेगी। इसे लेकर टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर कई बड़ी जानकारी सामने आई हैं। दरअसल, पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने लीड्स मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। इसमें उन्होंने इंडिया ए टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिसमें टीम इंडिया के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: अगला WTC Final नहीं खेलेंगे ये 7 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शामिल
जडेजा और शार्दुल को नहीं मिली जगह
संजय बांगर की प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा उन्होंने साईं सुदर्शन को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है और उनकी जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को भी इस इलेवन में जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी संजय बांगर ने अपनी टीम से बाहर रखा है।
संजय बांगड़ की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुबमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और जसप्रित बुमरा.
कब-कब होंगे मुकाबले
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |
ये भी पढ़ें: अक्षर-शमी-सरफ़राज़ की वापसी, बुमराह को आराम, वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी होगी 16 सदस्यीय टीम इंडिया