भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होने वाला है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है। शुभमन गिल (Shubman Gill)को टेस्ट टीम का कप्तान तो ऋषभ पंत को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अब इंग्लैंड दौरे से पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि लीड्स टेस्ट के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill)अपने 4 करीबी दोस्तों को प्लेइंग 11 में शामिल करेंगे।
इन 4 खिलाड़ियों को Shubman Gill दे सकते हैं मौका
अभिमन्यु ईश्वरन
टीम इंडिया की इंग्लैंड सीरीज से पहले इंडिया ए टीम इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो मल्टी डे टेस्ट खेल रही है। जहां पर अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) की कप्तानी में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। अभिमन्यु ईश्वरन भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने अपने पिछले 5 फर्स्ट क्लास मैचों में से 4 में शतक बनाए हैं, जिसमें 200* (बिहार के खिलाफ), 157* (दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए इंडिया सी के खिलाफ), और 116 (इंडिया बी के लिए इंडिया डी के खिलाफ) शामिल हैं। वह तीन दोहरे शतक भी लगा चुके हैं और लगातार चार फर्स्ट-क्लास शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड भी उनके नाम है (पार्थिव पटेल के साथ)।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का WTC फाइनल हुआ ड्रॉ, तो ऐसे निकलेगा मैच का नतीजा, ये टीम को माना जायेगा चैंपियन
अर्शदीप सिंह
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को भी इंग्लैड के खिलाफ पहले टेस्ट में ही कप्तान गिल (Shubman Gill) डेब्यू का मौका दे सकते हैं। जहां पर वो जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर विरोधियों को धज्जियां उड़ा सकते हैं। खिलाड़ी के धारदार गेंदबाजी के लिए पहचाना जाता है। ऐसे में जब जसप्रीत बुमराह को सिर्फ तीन टेस्ट ही खेलने हैं, तो अर्शदीप सिंह को शुभमन गिल (Shubman Gill) पहले मैच से टीम की जिम्मेदारी थमाना चाहेंगे।
साई सुदर्शन
साई सुदर्शन को भी शुभमन गिल मौका दे सकते हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस कर किया था। आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस सीज़न में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए और ऑरेंज कैप पर भी कब्ज़ा किया।
साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 15 मैचों में कुल 759 रन बनाए। उनका औसत 54.21 और स्ट्राइक रेट 156.17 रहा, जो उनकी निरंतरता और आक्रामक खेल का प्रमाण है। उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 108* रन रहा।
कुरुण नायर
करुण नायर ने हाल ही में अपने घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। यह लगभग आठ साल बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी है। 9 मैचों में 53.93 की औसत से 863 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। 8 पारियों में 389.50 की औसत से 779 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। कुल मिलाकर, उन्होंने 2024-25 के घरेलू सत्र में विदर्भ के लिए कुल 1,897 रन बनाए, जिसमें 9 शतक शामिल हैं।
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हाल ही में हुए एक अनौपचारिक टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक (204 रन) जड़ा, जिससे भारतीय टीम में उनके चयन को और बल मिला। आईपीएल 2023 और 2024 में नहीं खेलने के बाद, उन्हें आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 40 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ भी रन बनाए। हालांकि, अगले ही मैच में (राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ) वह खाता नहीं खोल पाए।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज के लिए बोर्ड ने किया 16 सदस्यीय दल का ऐलान, 36 वर्षीय तेज गेंदबाज की हुई टीम से छुट्टी