England : टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे को लेकर टीम इंडिया पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 5 टी20 मुकाबले खेलने हैं। इन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम की खास बात यह है कि इसमें सभी अविवाहित खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
इस दौरे के लिए बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले भारतीय टीम के लिए बेहद खास होने वाले हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। वहीं, इस दौरे को लेकर कप्तान और उपकप्तान का भी ऐलान किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि 15 सदस्यीय स्क्वॉड में किसे जगह मिली है।
नहीं हुई है किसी की भी शादी
एक ओर जहां भारतीय मेंस टीम इंग्लैंड के दौरे पर है, भारतीय मेंस टीम को इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, तो वहीं इसी जून के महीने में भारतीय महिला टीम को भी इंग्लैंड के साथ पांच टी20 और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। इन मुकाबलों के लिए बोर्ड ने भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है।
इस टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है और ये सभी खिलाड़ी अविवाहित हैं, यानी कि अब तक इन खिलाड़ियों की शादी नहीं हुई है।
कप्तान-उपकप्तान का नाम आया सामने
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की कमान टीम इंडिया की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। हरमनप्रीत कौर को ही इंग्लैंड दौरे के लिए भी कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं अगर उपकप्तान की बात करें, तो इस टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम को विजेता बनाने वाली स्मृति मंधाना को दी गई है। स्मृति मंधाना इस टीम की उपकप्तान होंगी। बता दें, ये दोनों ही खिलाड़ी अविवाहित हैं, दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।
दौरे के लिए स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे.
कब, कहां होंगे मुकाबले
Team India’s (Senior Women) tour of England, 2025 | |||||
S. No. | Date | Time | Match | Venue | |
1 | Sat | 28-Jun-25 | 7 PM IST | 1st T20I | Trent Bridge, Nottingham |
2 | Tue | 01-Jul-25 | 11 PM IST | 2nd T20I | Seat Unique Stadium, Bristol |
3 | Fri | 04-Jul-25 | 11:05 PM IST | 3rd T20I | Kennington Oval, London |
4 | Wed | 09-Jul-25 | 11 PM IST | 4th T20I | Old Trafford, Manchester |
5 | Sat | 12-Jul-25 | 11:05 PM IST | 5th T20I | Edgbaston, Birmingham |
ये भी पढ़ें: बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मैच, तारीख का हुआ ऐलान