BCCI : टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है. टीम को जून के महीने में इंग्लैंड से शीर्ष खेलनी हैं. वहीं इसी बीच इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में 21 सदस्यों को मौका दिया गया है. इस टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.
इस टीम की कमान एक युवा खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई है. आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि आखिर कब, कहां और किस दिन भिड़ने वाली है एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया. साथ ही आपको बताएंगे कि इस टीम में किसे मिली है जगह.
21 सदस्यों का दल हुआ तैयार

टीम इंडिया को जहां जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करना है वहीं इसी बीच टीम इंडिया के एकदिवसीय टीम का भी ऐलान हो गया है. दरअसल 27 जून से इंडिया अंडर 19 की टीम को इंग्लैंड अंडर 19 की टीम से भिड़ने है. इस दौरे के लिए 16 सदस्यों की नहीं बल्कि कुल 21 सदस्यों की टीम का ऐलान किया गया है.
दरअसल 16 सदस्यों को स्क्वॉड में जगह दी गई है वहीं 5 खिलाड़ियों को स्टैंड बाई में रखा गया है. स्टैंड बाई में नमन पुष्पक, दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, रापोल को जगह दी गई है.
चेन्नई के इस खिलाड़ी को सौंपी गई कमान
इस टीम की कमान चेन्नई के लिए ओपन बल्लेबाजी कर धमाल मचाने वाले मुंबई के लिए घरेलू मुकाबला खेलने वाले आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है. आयुष को अंडर 19 टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके साथ ही टीम में आईपीएल में धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है. वैभव को इंडिया अंडर 19 की टीम में जगह दिया गया है. वो भी टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे.
ये भी पढ़ें: जो 17 सालों से नहीं हुआ, हार्दिक को करना होगा वहीं काम, नहीं तो टूट जाएगा MI के IPL जीतने का सपना
इंडिया ए का स्क्वॉड
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर).
कब और कहां होंगे मुक़ाबले
| India Men’s U19 tour of England | ||||||
| No. | Date (From) | Date (To) | Match | Venue | ||
| 1 | Tue | 24-Jun | 50-over Warm-Up | Loughborough University | ||
| 2 | Fri | 27-Jun | 1st One Day | Hove | ||
| 3 | Mon | 30-Jun | 2nd One Day | Northampton | ||
| 4 | Wed | 02-Jul | 3rd One Day | Northampton | ||
| 5 | Sat | 05-Jul | 4th One Day | Worcester | ||
| 6 | Mon | 07-Jul | 5th One Day | Worcester | ||
| 7 | Sat | 12-Jul | Tue | 15-Jul | 1st Multi Day | Beckenham |
| 8 | Sun | 20-Jul | Wed | 23-Jul | 2nd Multi Day | Chelmsford |
ये भी पढ़ें: 6,6,6,4,4,4,4… बाबर आजम का गेंदबाजों पर फूटा गुस्सा, खेल डाली 266 रन की ऐतिहासिक पारी