CSK : टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरे को लेकर टीम का आधिकारिक ऐलान हो गया है. इस दौरे पर टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की कमान आईपीएल की सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी के हाथोंमें सौंपी गई है. ये खिलाड़ी ही आने वाले समय में टीम इंडिया की कमान इंग्लैंड दौरे पर संभालेगा.
आइए आपको बताते हैं कि इंग्लैंड दौरे पर किस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी को सौंपी गई है जिम्मेदारी. इसके साथ ही इस दौरे पर टीम में किन खिलाड़ी यौन को किया गया है शामिल. साथ ही कब और कहां होगा टीम का मुकाबला.
इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया. बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा करते हुए इस बात का ऐलान किया कि आखिर कौन खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने वाले हैं. दरअसल इंडिया अंडर 19 की टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरे पर टीम इंडिया अंडर 19 की कमान चेन्नई के एक खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई है. इस दौरे की कमान आईपीएल में धाकड़ प्रदर्शन करने वाले 17 साल के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है.
कैसे हैं आयुष के आंकड़े
मुंबई के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे को इंग्लैंड दौरे पर इंडिया अंडर 19 की कमान सौंपी गई है. अगर आयुष के आंकड़ों को दिन तो आयुष ने इस लिस्ट ए में अबतक कुल 7 मुकाबले खेले हैं. इन 7 मुकाबलों में आयुष ने 65.42 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 458 रन बनाए हैं. उनके नाम दो शतक और एक अर्धशतक मौजूद है.
टीम में किन खिलाड़ियों को किया गया शामिल
वहीं अगर टीम स्क्वॉड को देखें तो इस टीम में आईपीएल में खूब नाम बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है. साथ ही इस टीम में उपकप्तान के रूप में अभिज्ञान कुंडू को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही टीम में हरवंश सिंह को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है.
टीम इंडिया का स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
कब होगा मुक़ाबला
India Men’s U19 tour of England | ||||||
No. | Date (From) | Date (To) | Match | Venue | ||
1 | Tue | 24-Jun | 50-over Warm-Up | Loughborough University | ||
2 | Fri | 27-Jun | 1st One Day | Hove | ||
3 | Mon | 30-Jun | 2nd One Day | Northampton | ||
4 | Wed | 02-Jul | 3rd One Day | Northampton | ||
5 | Sat | 05-Jul | 4th One Day | Worcester | ||
6 | Mon | 07-Jul | 5th One Day | Worcester | ||
7 | Sat | 12-Jul | Tue | 15-Jul | 1st Multi Day | Beckenham |
8 | Sun | 20-Jul | Wed | 23-Jul | 2nd Multi Day | Chelmsford |
ये भी पढ़ें : इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल