Team India : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से लीड्स के मैदान में होना है। इसके लिए भारतीय टीम अभी से तैयारी में जुट गई है। भारतीय टीम पहले ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है। वहीं इसी के बीच अब एक और नई जानकारी सामने आ रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम कुल 6 ODI मुकाबले खेलने जा रही है।
इसको लेकर तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। कब, कहां और किस मैदान पर मुकाबले खेले जाएंगे, इसके लिए घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही 6 वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की भी घोषणा हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किसे मिलने जा रही है कमान।
5 नहीं, 6 मुकाबले होंगे
एक ओर जहां टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज में भिड़ने वाली है, वहीं दूसरी ओर इंडिया की अंडर-19 टीम और इंग्लैंड अंडर-19 के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले के लिए भारतीय अंडर-19 की टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। यूं तो इस दौरे पर पांच आधिकारिक एकदिवसीय मैच होने हैं, लेकिन उससे पहले 24 जून को भारतीय टीम 50 ओवर का एक वार्म अप मैच खेलेगी। अगर कुल मिलाकर देखें तो यहां पर कुल 6 दिवसीय मुकाबले होने जा रहे हैं।
इस खिलाड़ी के हाथों में कमान
वहीं अगर इस टीम की बात करें तो इस टीम की कमान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपन बल्लेबाजी करने वाले मुंबई के खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को दी गई है। आयुष म्हात्रे ने चेन्नई के लिए काफी शानदार पारियां खेली हैं। इस आईपीएल में उनका जलवा खूब चला। वहीं इसके साथ ही इस आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी इस टीम में शामिल किया गया है। वैभव भी इंग्लैंड का दौरा करेंगे।
ये भी पढ़ें : अक्षर-शमी-सरफ़राज़ की वापसी, बुमराह को आराम, वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी होगी 16 सदस्यीय टीम इंडिया
दौरे के लिए टीम इंडिया
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)
कब, कहां होंगे मुकाबले
India Men’s U19 tour of England | ||||
No. | Day/Date | Match | Venue | |
1 | Tue | 24-Jun | 50-over Warm-Up | Loughborough University |
2 | Fri | 27-Jun | 1st One Day | Hove |
3 | Mon | 30-Jun | 2nd One Day | Northampton |
4 | Wed | 02-Jul | 3rd One Day | Northampton |
5 | Sat | 05-Jul | 4th One Day | Worcester |
6 | Mon | 07-Jul | 5th One Day | Worcester |
ये भी पढ़ें : WTC 2025-27 के लिए भारत का शेड्यूल आया सामने, बस इतने मैच जीत जाए, तो फाइनल का टिकट पक्का