MI : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग अब खत्म हो चुकी है. अब सबकी नजर टिकी है देश के लिए खेलने पर. वहीं टीम इंडिया ने भी अपनी कमर कस ली है. टीम इंडिया को जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करना है. 20 जून को लीड्स के मैदान में टीम पहला टेस्ट मुकाबला खेलेगी. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है.
टीम इंडिया इस टेस्ट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आग़ाज़ करने जा रही है. इसी बीच इसको लेकर टीम का ऐलान कर दिया गया है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस टीम में आईपीएल की सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (MI) के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है. आइए बताते हैं किसे मिली है जगह.
मुंबई के एक भी खिलाड़ी को मौका नहीं
इंग्लैंड दौरे के टीम इंडिया का ऐलान तो पहले ही हो गया था, अब इस दौरे से पहले इंग्लैंड ने भी अपने टीम का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. इन 14 सदस्यीय टीम की घोषणा इंग्लैंड बोर्ड द्वारा की गई है. लेकिन इस टीम में आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस के एक भी खिलाड़ी को मौका नहीं दिया गया है.
इस अनुभवी को मिली टीम की कमान
वहीं अगर टीम के कमान की बात करे तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी के हाथों में सौंपी है. इस टीम की कमान बोर्ड ने बेन स्टोक्स के हाथों में सौंपी है. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है. वहीं इस टीम में बोलिंग ऑल राउंडर खिलाड़ी जेमी ओवरटन की वापसी भी हुई है. इसके साथ ही इस टीम में हैरी ब्रुक को भी शामिल किया गया है. टीम में बेंगलुरु के लिए खेलने वाले जैकब बेथल का नाम भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: RCB के ट्रॉफी जीतते ही फैंस को गम दे गया ये दिग्गज क्रिकेटर, 36 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, क्रिस वोक्स.
कब कहां होगा मुकाबला
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |
ये भी पढ़ें: भारतीय फैंस के लिए आई बड़ी खबर, आगामी टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, CSK से खेले 2 खिलाड़ियों को मौका