Team India : भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरे के लिए टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है. इसी महीने से इस सीरीज की शुरुआत होनी है. वहीं इंग्लैंड दौरे के बीच ही टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स के एक स्टार स्पिनर को अचानक टीम में मौका दिया गया है.
इस दौरे को लेकर टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. आइए आपको बताते हैं की आखिर इंग्लैंड दौरे के बीच अचानक टीम इंडिया में क्या बड़ा बदलाव हुआ है और अचानक दिल्ली कैपिटल्स के किस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका दिया गया है.
इस खिलाड़ी को मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो गया था लेकिन ऐलान के बाद टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की वूमेंस टीम का ऐलान पहले ही किया गया था.
ये टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और एकदिवसीय सीरीज खेलेगी. वहीं इन सभी के बीच टीम इंडिया की वूमेंस टीम के टी20 स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया गया है. टीम में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन गेंदबाज राधा यादव को मौका दिया गया है.
ये खिलाड़ी हुई टीम से बाहर
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ जिस टीम का ऐलान किया गया था इस टीम में शुचि उपाध्याय का नाम शामिल था. लेकिन मुकाबले से पहले ही शुचि उपाध्याय शिन इंजरी का शिकार हो गई. उनकी जगह पर टीम में राधा यादव को शामिल किया गया है.
राधा यादव की बात करे तो उन्होंने टीम के लिए अबतक कुल 84 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 81 इनिंग में गेंदबाजी करते हुए 6.62 की इकॉनमी से 97 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें: लीड्स टेस्ट के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग 11 फिक्स, सुदर्शन-जुरेल बाहर, तो करुण-शार्दूल को सालों बाद वापसी का मौका
टी20 के लिए नई स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव.
कब कहां मुकाबले
Team India’s (Senior Women) tour of England, 2025 | |||||
S. No. | Date | Time | Match | Venue | |
1 | Sat | 28-Jun-25 | 7 PM IST | 1st T20I | Trent Bridge, Nottingham |
2 | Tue | 01-Jul-25 | 11 PM IST | 2nd T20I | Seat Unique Stadium, Bristol |
3 | Fri | 04-Jul-25 | 11:05 PM IST | 3rd T20I | Kennington Oval, London |
4 | Wed | 09-Jul-25 | 11 PM IST | 4th T20I | Old Trafford, Manchester |
5 | Sat | 12-Jul-25 | 11:05 PM IST | 5th T20I | Edgbaston, Birmingham |
ये भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, MI के 3 DC के 5 खिलाड़ियों को मौका