Posted inIndia vs England

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ही डेब्यू करेंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, 2 बल्लेबाज तो 1 बॉलर

England
भारत और इंग्लैंड(England) के बीच 20 जून से 5 मैच की रोचक और महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। भारत के इंग्लैंड(England) दौरे के लिए बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम की भी अनाउंसमेंट कर दी है। रोहित शर्मा के टेस्ट से रिटायर होने के बाद बोर्ड ने अब शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त किया है जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया है। वहीं अब हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो टेस्ट में भारत के लिए इंग्लैंड (England)दौरे पर डेब्यू कर सकते हैं।

साई सुदर्शन

England

युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में अपनी क्लास बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है। आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस सीज़न में ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा जमाया है, जो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है। उन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाए हैं। वह टेक्निकल शॉट्स खेलते हैं। उनकी टाइमिंग कमाल की है। सुदर्शन ने 29 प्रथम श्रेणी मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1957 रन बनाए हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 सेंचुरी और 5 फिफ्टी हैं। सुदर्शन का इंग्लैंड (England)दौरे पर डेब्यू करना लगभग तय है।

अभिमन्यू ईश्वरन

29 साल के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन इस बार इंग्लैंड(England) दौरे पर भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। उनके नाम 101 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 27 शतक और 29 अर्धशतक के बूते 7674 रन हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद ईश्वरन को टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका मिल सकता है। वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की कप्तानी भी करेंगे।

अर्शदीप सिंह

आईपीएल 2025 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। वह पंजाब किंग्स (PBKS) के मुख्य गेंदबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इस सीजन में 17 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं। वह पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.88 रहा है, जो डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज के लिए अच्छा माना जा सकता है। लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह को पहली बार भारतीय टेस्ट स्क्वाड में चुना गया है। अर्शदीप को इंग्लैंड(England) डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है। सिंह ने 21 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 66 विकेट लिए हैं।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!