Posted inIndia vs England

टीम इंडिया में सिर्फ टाइम पास का साधन रह गया है ये खिलाड़ी, स्क्वॉड में शामिल होने पर भी नहीं मिलता डेब्यू का मौका

This player has become just a means of time pass in Team India, even after joining the squad he does not get a chance to debut

Team India: बीते कई समय से एक खिलाड़ी को लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा रहा है। लेकिन अभी तक एक भी बार उसे डेब्यू का मौका नहीं मिला है, जिस वजह से कई फैंस मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

फैंस का कहना है कि आखिर उस खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल ही क्यों किया जाता है, जब मैनेजमेन्ट उसे डेब्यू का मौका नहीं देना चाहती। तो आइए उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जो स्क्वाड में तो हर बार शामिल हो रहा है मगर डेब्यू नहीं कर पा रहा।

इस खिलाड़ी को नहीं मिल रहा डेब्यू का मौका

Abhimanyu Easwaran

दरअसल, जिस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा है वह कोई और नहीं बल्कि 29 साल के अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन बीते काफी समय से इंडियन टेस्ट टीम का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं कर सके हैं। साईं सुदर्शन, जो कि उनके बाद टीम इंडिया में शामिल हुए उन्हें भी डेब्यू का मौका मिल गया है।

डोमेस्टिक में है काफी बेहतरीन रिकॉर्ड

अभिमन्यु ईश्वरन इस समय भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे बेहतरीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं। अभिमन्यु के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7800 से अधिक रन हैं। उनका औसत 48 से ऊपर का है। उन्होंने 27 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। उनका फर्स्ट क्लास में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रनों का है। वह इंडिया ए के लिए भी कई मैचों में कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। मगर फिर भी मैनेजमेंट उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने छोड़ा पुरानी टीम का साथ, अब नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते आएंगे नजर

इंग्लैंड सीरीज में भी मौका मिलना मुश्किल

ज्ञात हो कि बीसीसीआई ने अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल कर रखा है। लेकिन उनका इस सीरीज में भी डेब्यू कर पाना काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि मैनेजमेन्ट दूसरे खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखा रही है।

हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में साई सुदर्शन और करुण नायर के साथ उतरे थे। उम्मीद है कि वापस से इन्हीं दोनों को मौका मिल सकता है। ऐसे में एक बार फिर ईश्वरन बाहर ही रह सकते हैं।

कुछ ऐसा है अभिमन्यु ईश्वरन का ओवरऑल क्रिकेट करियर

अभिमन्यु ईश्वरन ने अब तक 103 फर्स्ट क्लास मैचों में बल्लेबाजी की है, जिसकी 177 पारियों में उनके बल्ले से 7841 रन निकले हैं। उन्होंने इस दौरान 48.70 की औसत और 54.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। उन्होंने 233 के बेस्ट स्कोर के साथ 27 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 89 लिस्ट ए मैचों की पारियों में 3857 रन भी बनाए हैं। उन्होंने 47.03 की औसत और 82.69 के स्ट्राइक रेट के साथ यह कारनामा किया है। ईश्वरन ने इस बीच 149 के बेस्ट स्कोर के साथ 9 शतक और 23 अर्धशतक भी जड़े हैं।

टी20 क्रिकेट के 34 मैचों की 33 पारियों में भी उनके नाम 976 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस दौरान 37.53 की औसत और 128.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से कप्तान, तो RCB से उपकप्तान, आगामी वर्ल्ड कप के लिए 17 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!