Leeds Test : भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। टीम को 20 जून से लीड्स के मैदान से अपने सीरीज का आग़ाज़ करना है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। वहीं इस टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है।
इस टीम में कई धांसू खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, लेकिन इन्हीं में से एक खिलाड़ी ऐसा है जो कि रणजी क्रिकेट खेलने लायक भी नहीं है। लेकिन कोच गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को लीड्स में डेब्यू करने का मन बना लिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है वो खिलाड़ी।
ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू
20 जून को भारत पहला मुकाबला इंग्लैंड के साथ खेलने वाला है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। वहीं अब ये माना जा रहा है कि लीड्स में जो प्लेइंग इलेवन तैयार होगी, उसमें कोच गौतम गंभीर एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दे सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्शदीप को लीड्स की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। बता दें, अभी तक अर्शदीप ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है।
ये भी पढ़ें : क्रिकेट इतिहास का अजीबो गरीब मैच, इस गेंदबाज ने 1 गेंद पर लुटा दिए 8 रन, जीता मैच हरवा दिया
कैसे हैं अर्शदीप के फर्स्ट क्लास के आंकड़े
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अगर हम बात करें, तो अर्शदीप ने साल 2019 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ पंजाब के लिए खेलते हुए डेब्यू किया। अर्शदीप ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक कुल 21 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3.20 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 66 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 56.9 और औसत 30.37 का रहा है।
इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
कब कहां मुकाबले
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |
ये भी पढ़ें : बांग्लादेश ODI सीरीज से ड्रॉप होंगे रोहित शर्मा! ये विस्फोटक ओपनर करेगा रिप्लेस