England : 20 जून से टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरे को लेकर टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता ने इस दौरे को लेकर खिलाड़ियों का ऐलान किया। वहीं, इस दौरे में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया है, जिसको अब तक टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है।
ये खिलाड़ी अक्सर टीम में चुना तो जाता है, लेकिन जब खेलने की बारी आती है, तो इस खिलाड़ी का नाम दूर तक नजर नहीं आता। अब ये माना जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे पर भी ये खिलाड़ी महज़ दर्शक बनकर रह जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि कौन है टीम इंडिया का वो खिलाड़ी, जो अब तक अपने मौके का इंतजार कर रहा है।
कौन है वो खिलाड़ी?
टीम इंडिया में जगह पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन जगह पाकर मुकाबले में शामिल होना यह भी आसान नहीं होता। ऐसे ही है टीम इंडिया का एक खिलाड़ी, जो टीम में तो चुना जाता है, लेकिन जब बात प्लेइंग इलेवन की आती है, तो इस खिलाड़ी की किस्मत इतनी खराब है कि इसे आज तक टीम के प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिमन्यु ईश्वरान की। अभिमन्यु पिछले 4 साल से अपने टीम इंडिया डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन किस्मत ऐसी कि अब तक उन्हें टीम में डेब्यू का मौका ही नहीं मिल पाया।
2021 में आया था पहला बुलावा
अभिमन्यु ईश्वरान को साल 2021 में पहली बार टीम इंडिया में चुना गया था। तभी माना गया था कि अभिमन्यु आने वाले वक्त में टीम इंडिया के नए स्टार बनने जा रहे हैं। लेकिन साल 2021 से लेकर अब तक वो अपने मौके का इंतजार ही कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें अब तक टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल पाया।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी अभिमन्यु टीम के साथ जरूर थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई थी। अब देखना होगा कि इंग्लैंड दौरे पर अभिमन्यु को मौका दिया जाता है या नहीं।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के साथ अब 2-2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा भारत, BCCI ने तारीखों का किया अधिकारिक ऐलान
कैसे हैं अभिमन्यु के आंकड़े
अगर अभिमन्यु ईश्वरान के आंकड़ों को देखें, तो उन्होंने अब तक कुल 101 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले हैं। इस दौरान अभिमन्यु ने 173 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 48.87 की औसत से 7674 रन बनाए हैं। उनके नाम कुल 27 शतक और 29 अर्धशतक मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: ‘बस इनकी जरुरत….’ एलिमिनेटर में मिली जीत के बाद ख़ुशी से झूमे हार्दिक पांड्या, इन खिलाड़ियों को पहनाया जीत का तमगा