Team India: इस समय हर किसी का ध्यान आईपीएल के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 पर टिका हुआ है। चूंकि इसके प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इन्हीं सब चीजों के बीच इंग्लैंड में शुभमन गिल (Shubman Gill) की जगह कोई अन्य खिलाड़ी भारतीय टीम को लीड करने में लगा हुआ है। तो आइए उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जो इंग्लिश टीम के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की अगुआई कर रहा है।
Team India को लीड कर रहा है ये खिलाड़ी
बता दें कि इस समय भारत की ए टीम इंग्लैंड की ए टीम यानी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 फर्स्ट क्लास मैच खेल रही है, जिसके पहले मैच में भारत को लीड करने की जिम्मेदारी अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 30 मई से इंग्लैंड के साथ मुकाबला खेल रही है और इस समय भारतीय टीम का प्रदर्शन भी काफी उन्दा रहा है। हालांकि बहुत जल्द अभिमन्यु ईश्वरन से कप्तान का पद छीना जा सकता है और उनकी जगह शुभमन गिल ही कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
अभिमन्यु ईश्वरन से छीनी जा सकती है कप्तानी
दरअसल, अभिमन्यु ईश्वरन को बीसीसीआई ने इंडिया ए के टीम का कप्तान बनाया है। लेकिन बोर्ड ने टीम का ऐलान करते समय यह बात भी कही थी कि गिल दूसरे मैच से टीम से जुड़ जाएंगे। ऐसे में काफी आसार हैं कि 6 जून से होने जा रहे दूसरे मैच में अभिमन्यु ईश्वरन के जगह गिल कप्तानी कर सकते हैं।
मालूम हो कि गिल 20 जून से भारत की सीनियर टेस्ट टीम को भी लीड करते दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में देखना होगा कि उनकी अगुआई में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा।
कुछ ऐसा है अभिमन्यु ईश्वरन का क्रिकेट करियर
29 साल के अभिमन्यु ईश्वरन ने अब तक अपने क्रिकेट करियर में 12 हजार से अधिक रन बना रखे हैं। उन्होंने 101 फर्स्ट क्लास मैचों में 7674, 89 लिस्ट ए मैचों में 3857 और 34 टी20 मैचों में 976 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक कुल 37 शतक और 57 अर्धशतक जड़े हैं। हालांकि अब तक उन्होंने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है।
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबले के लिए इंडिया ए की टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, आकाश दीप, सरफराज खान, तुषार देशपांडे और हर्ष दुबे।
नोट: दूसरे मैच से जुड़ेंगे शुभमन गिल और साईं सुदर्शन।
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव