Posted inIndian Premier League (IPL)

21 छक्के 11 चौके! IPL से पहले RCB को पछतावा, रिलीज खिलाड़ी ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर

21 Sixes, 11 Fours! RCB Left Regretting Ahead of IPL—Released Player Sets New Record for Highest T20 Score

RCB: आईपीएल 2025 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी थी। लेकिन इसके बावजूद इस टीम ने कई खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा दिया और उन्हीं में से एक ने अब टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेल हर किसी के होश पाख्ता कर दिए हैं। RCB का हिस्सा रहे एक बल्लेबाज ने 21 छक्के और 11 चौकों की मदद से 195 रन बना डाले, जिसकी हर जगह चर्चा चल रही है।

इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

दरअसल, जिस खिलाड़ी ने 195 रन की पारी खेल तहलका मचा दिया है वो कोई और नहीं बल्कि स्वास्तिक चिकारा हैं। आईपीएल 2025 सीजन में स्वास्तिक चिकारा इस टीम का हिस्सा थे।

लेकिन 2026 ऑक्शन से पहले इस टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया और ऑक्शन के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई, जिसके परिणामस्वरूप वो अनसोल्ड गए। हालांकि अब उन्होंने 21 छक्के और 11 चौकों की मदद से 195 रन बनाकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने यह कारनामा अयोध्या प्रीमियर लीग 2026 में किया है।

अयोध्या प्रीमियर लीग में चमके Swastik Chikara

Swastik Chikara smashed a blistering century while playing for Gomti Thunder in the Ayodhya Premium League 2026.
Swastik Chikara smashed a blistering century while playing for Gomti Thunder in the Ayodhya Premium League 2026.

अयोध्या प्रीमियम लीग 2026 में स्वास्तिक चिकारा ने गोमती थंडर के लिए खेलते हुए तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने प्रियांशु पांडे के साथ मिलकर 307 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। गोमती थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में बिना एक भी विकेट खोए 307 रन बनाए।

प्रियांशु पांडे 54 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं स्वास्तिक चिकारा ने 69 गेंद में 195 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। टी20 क्रिकेट में 195 रन आज तक किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें: फेक न्यूज से नाराज विराट कोहली, इंस्टा स्टोरी में दिखाई सच्चाई, फर्जी खबर फैलाने वाली वेबसाइट को किया बेनकाब

गोमती थंडर में जीता मैच

प्रियांशु पांडे और स्वास्तिक चिकारा के बल्लेबाजी के बलबूते टीम ने 307 रन बना डाले और हिंडन टाइटंस को 308 रनों का टारगेट दिया, जिसे चेस कर पाना किसी के बस की भी बात नहीं थी और हिंडन टाइटंस 180 रन ही बना पाई, जिसके चलते मुकाबला हार गई।

कुछ ऐसे हैं Swastik Chikara के आंकड़े

20 साल के स्वास्तिक चिकारा ने अब तक अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर में 2 फर्स्ट क्लास, 6 लिस्ट ए और चार टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान दो फर्स्ट क्लास मैचों की तीन पारियों में उनके बल्ले से 74 रन, 6 लिस्ट ए मैचों की 6 पारियों में 200 रन और टी20 में चार पारियों में 15 रन आए हैं।

यानी प्रोफेशनल क्रिकेट में अब तक वो पूरी तरह से अपने आप को साबित कर पाने में नाकामयाब रहे हैं। यही कारण भी है कि वो आईपीएल 2026 में किसी टीम का हिस्सा नहीं है। साथ ही साथ 20 साल का होने के बावजूद वो इंडिया की अंडर-19 टीम या इंडिया ए के लिए भी खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। बात करें स्वास्तिक चिकारा की तो उनका जन्म 3 अप्रैल 2005 को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

FAQs

स्वास्तिक चिकारा की उम्र क्या है?

20 साल

यह भी पढ़ें: कोहली पर झूठी खबर डालना पड़ा महंगा, कंपनी का सिस्टम पूरी तरह ठप, विराट के एक्शन से वेबसाइट क्रैश

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!