RCB vs CSK: 2026 आईपीएल सीजन में आज शाम (रविवार, 5 अप्रैल) आईपीएल की दो सबसे बेहतरीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आरसीबी के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होने जा रहा है और इस मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। इस मैच में चेन्नई 3 जबकि बेंगलुरु 1 बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। तो आइए दोनों टीमों के 11 पर नजर डाल लेते हैं।
बदलाव के साथ उतर सकती हैं टीमें
बता दे कि आईपीएल 2026 में दोनों टीमें केवल एक बार ही एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली है। ऐसे में दोनों जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स बीते दो मैचों में लगातार मिली हार से परेशान होकर एक अलग प्लेइंग इलेवन खिला सकती है।
ऐसे में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के साथ ही साथ अंशुल कंबोज को भी 11 से ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं आरसीबी अभिनंदन सिंह को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इन खिलाड़ियों के बाहर होने के चलते 11 में हमें सीएसके के लिए उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजपनीत सिंह खेलते नजर आ सकते हैं। जबकि आरसीबी के खेमे में रासिक सलाम डार को मौका मिल सकता है।
ये टीम मार सकती है बाजी
बता दें कि आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं और इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 वहीं आरसीबी ने 13 में जीत दर्ज की है। इस दौरान एक मैच बेनतीजा भी रहा है। ओवरऑल में चेन्नई का पलड़ा भारी है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं की वही जीतेगी। मगर हालियां समय में आरसीबी सीएसके के खिलाफ लगातार जीत दर्ज करते चली आ रही है और इस बार भी वही बाजी मार सकती है।
यह भी पढ़ें: रिंकू-सिराज बाहर, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी 15 सदस्यीय टीम इंडिया
CSK vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल,विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव और सात्विक देसवाल।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष,आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, अमन खा और कार्तिक शर्मा।
CSK vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित 11: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रासिक सलाम डार, जैकब डफी और सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर।