Posted inIndian Premier League (IPL)

3 बड़ी वजहें जिनसे लगातार हार रही Chennai Super Kings, अब इन्हीं पर करना होगा काम

3 Major Reasons Why Chennai Super Kings Are Consistently Losing—Now They Must Work on These

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बीते कुछ समय से आईपीएल में लगातार फ्लॉप हो रही है। यह टीम बीते आईपीएल सीजन अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर थी और इस सीजन भी लगातार शुरुआती 3 मैच गंवाने के चलते लास्ट में बनी हुई है।

इस वजह से इसके फैंस भी काफी ज्यादा परेशान हैं। लेकिन परेशान होने की कोई भी बात नहीं है, क्योंकि अगर यह टीम सिर्फ 3 चीजों को सुधार ले तो सब ठीक हो जाएगा।

Chennai Super Kings को करना होगा ये 3 काम

Chennai Super Kings Must Do These 3 Things
Chennai Super Kings Must Do These 3 Things

समझदारी भरी शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल 2026 में काफी खराब शुरुआत करते नजर आ रही है। यह टीम लगातार मैचों में फ्लॉप हो रही है। शुरुआती 3 मैचों के खत्म होने के बाद भी इस टीम का कोई भी बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा टच नहीं कर पाया है। इस टीम के हाईएस्ट रन गेटर सरफराज खान और जैमी ओवरटन हैं, जिन्होंने 99 और 80 रन बनाए हैं।

अगर इस टीम को आगे आने वाले मैचों में जीत दर्ज करनी है। तो सूझबूझ भरी शुरुआत करनी होगी। इस टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को शुरुआत में कुछ गेंदे खेलकर अपने आप को वापस से फॉर्म में लाना होगा। पिच का हाल समझना होगा फिर कम बैक करना होगा। अभी ये लोग पहले गेंद से ही मारने की कोशिश में आउट हो रहे हैं।

अच्छी 11 का चयन और खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल

अगर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की फ्रेंचाइजी वाकई में कमबैक करना चाहती है और लगातार मैचों में एक बार फिर जीत दर्ज करना चाहती है तो जो काम करना होगा वो एक अच्छी प्लेइंग इलेवन का चयन और खिलाड़ियों का सही से इस्तेमाल करना है। यह फ्रेंचाइजी अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा तवज्जो देते नजर नहीं आ रही है और कई स्टार गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है।

अगर यह टीम उन्हें 11 में शामिल करेगी तो चीजें बदल सकती है। साथ ही साथ यह गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल भी नहीं कर रही है। ऋतुराज गायकवाड़ प्रशांत वीर से गेंदबाजी कराते नजर ही नहीं आ रहे हैं और वह काफी कन्फ्यूज दिख रहे हैं, जिससे टीम को हार मिल रही है।

यह भी पढ़ें: RR vs MI, Match Prediction: जीत के चांस से लेकर खिलाड़ियों से लेकर पावरप्ले तक की पूरी जानकारी

बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल

ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की बैटिंग ऑर्डर में काफी ज्यादा फेरबदल किया है। बीते सीजन आयुष म्हात्रे ओपन करते नजर आए रहे थे। लेकिन इस सीजन उन्हें नंबर तीन पर भेज दिया गया है। वहीं शिवम दुबे को चार पर न भेजकर और नीचे बल्लेबाजी के लिए भेजा जा रहा है। अगर गायकवाड़ बैटिंग ऑर्डर में ज्यादा बदलाव न करें और एक सेट पैटर्न से खेलें तो टीम वापस पटरी पर लौट सकती है।

FAQs

Chennai Super Kings का कप्तान कौन है?

ऋतुराज गायकवाड़

Chennai Super Kings को अगला मैच किसके साथ खेलना है?

दिल्ली कैपिटल्स

यह भी पढ़ें: IPL 2026 का एक्शन पैक वीक, जानें इस हफ्ते कब और किन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!