आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अब प्लेऑफ़ की दहलीज में खड़ी है और आगामी 2 मुकाबलों को अपने नाम करने के बाद मुंबई प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर जाएगी। मुंबई इंडियंस के सभी समर्थक अपनी टीम के प्रदर्शन को देखने के बाद बेहद ही खुश नजर आए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, आईपीएल 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा कई बेहतरीन खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया था। लेकिन अब 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 के बहाली के बाद टीम के साथ जुड़ने में अपनी अनुपलब्धता दर्ज कराई है। इसी वजह से अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है।
Mumbai Indians में हुई 3 विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री

चरिथ असलंका
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान चरिथ असलंका आईपीएल 2025 की निलामी में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन अब जब नेशनल ड्यूटी की वजह से विल जैक्स ने दोबारा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के साथ जुड़ने के लिए मना किया हैतो फिर इनकी जगह पर असलंका को मौका दिया गया है। असलंका ने अभी तक खेलते हुए 137 मैचों की 133 पारियों में 23.44 की औसत और 128.39 की स्ट्राइक रेट से कुल 2627 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 14 मर्तबा अर्धशतकीय पारियाँ खेली हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए इन्होंने कुल 27 विकेट अपने नाम किए हैं।
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी भी टीम के द्वारा नहीं खरीदा गया था। लेकिन अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन के रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वाड के साथ जोड़ दिया गया है। रिकेल्टन WTC फाइनल की वजह से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ आगामी मैचों के लिए नहीं जुड़ पाए हैं। बात करें टी20 में बेयरस्टो के प्रदर्शन की तो इन्होंने कुल 227 मैच खेले हैं और इस दौरान इन्होंने 30.59 की औसत और 137.44 के स्ट्राइक रेट से कुल 5385 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 4 शतकीय और 29 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
Charith Asalanka
Jonny Bairstow
Richard Gleeson3 decent picks by Mumbai Indians, out of which I feel Jonny Bairstow will surely play.
First goal will be to qualify for playoffs.#IPL2025 #MumbaiIndians pic.twitter.com/pclqpvBRa2
— Dave (@AFC_Dev17) May 16, 2025
रिचर्ड ग्लीसन
आईपीएल 2025 की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी वियान मुल्डर को अपने साथ जोड़ा था। लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने के पहले ये इंजर्ड हो गए थे और मैनेजमेंट ने अफ्रीका के खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश को रिपलेसमेंट के रूप में बुलाया गया था। अब WTC फाइनल की वजह से ये टीम के साथ जुड़ने में असमर्थ हुए हैं और इसी वजह से इनकी जगह पर इंग्लिश फास्ट बॉलर रिचर्ड ग्लीसन को स्क्वाड के साथ जोड़ने का फैसला किया है। ग्लीसन ने टी20 में खेलते हुए 115 मैचों की 112 पारियों में गेंदबाजी के दौरान 129 विकेट अपने नाम किए हैं।
इसे भी पढ़ें – शमी-जडेजा तो नहीं लेकिन ये भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज खेलने के बाद कर सकता संन्यास का ऐलान, सिर्फ ODI में रखेगा फोकस